Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. मंगलवार को एक चिकित्सक एवं एक पुलिस पदाधिकारी समेत 19 लोग पॉजिटिव पाए गए. यह आंकड़ा इस माह के पांच दिनों का सर्वाधिक है. रोज संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. जमशेदपुर में सैंपल कलेक्शन और टेस्ट बढ़ा दिया गया है. मंगलवार को कुल 937 सैंपल की जांच की गई, जिसमें रैपिड एंटिजेन टेस्ट के 771, ट्रूनेट के 15 तथा आरटीपीसीआर के 151 सैंपल शामिल हैं. हालांकि जिले के अलग-अलग सेंटरों से कुल 1084 सैंपल कलेक्ट किए गए. इसमें रैपिड एंटिजेन टेस्ट के 771, ट्रूनेट के 10 तथा आरटीपीसीआर के 303 सैंपल शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-jugsalai-nap-raided-the-market-against-single-use-plastic/">जमशेदपुर
: जुगसलाई में नप ने एकल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बाजार में की छापामारी
रात को दरवाजा खोलकर सोना महंगा पड़ा, हो गयी चोरी
: जुगसलाई में नप ने एकल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बाजार में की छापामारी
एक्टिव मामले बढ़ना चिंताजनक : डॉ. अशद
सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. अशद ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में रोज पॉजिटिव मामले मिलना चिंताजनक हैं. पांच दिनों में 62 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. जिससे एक्टिव केस 83 पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि मंगलवार को टीएमएच के एक चिकित्सक तथा पटमदा थाना का एक पुलिस पदाधिकारी पॉजिटिव पाए गए. दोनों के अलावे अन्य 19 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है. उन्होंने कहा कि पॉजिटिव मामले बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल कलेक्शन एवं टेस्ट बढ़ा दिया है. उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क पहनने तथा भीड़-भाड़ में जाने से बचने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-opening-the-door-at-night-became-expensive-theft-happened/">जमशेदपुर:रात को दरवाजा खोलकर सोना महंगा पड़ा, हो गयी चोरी
Leave a Comment