Search

 
 
 

जमशेदपुर : टीएमएच के डॉक्टर, पुलिसकर्मी समेत 19 मिले पॉजिटिव, एक्टिव केस हुआ 83

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. मंगलवार को एक चिकित्सक एवं एक पुलिस पदाधिकारी समेत 19 लोग पॉजिटिव पाए गए. यह आंकड़ा इस माह के पांच दिनों का सर्वाधिक है. रोज संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. जमशेदपुर में सैंपल कलेक्शन और टेस्ट बढ़ा दिया गया है. मंगलवार को कुल 937 सैंपल की जांच की गई, जिसमें रैपिड एंटिजेन टेस्ट के 771, ट्रूनेट के 15 तथा आरटीपीसीआर के 151 सैंपल शामिल हैं. हालांकि जिले के अलग-अलग सेंटरों से कुल 1084 सैंपल कलेक्ट किए गए. इसमें रैपिड एंटिजेन टेस्ट के 771, ट्रूनेट के 10 तथा आरटीपीसीआर के 303 सैंपल शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-jugsalai-nap-raided-the-market-against-single-use-plastic/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में नप ने एकल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बाजार में की छापामारी

एक्टिव मामले बढ़ना चिंताजनक : डॉ. अशद

सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. अशद ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में रोज पॉजिटिव मामले मिलना चिंताजनक हैं. पांच दिनों में 62 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. जिससे एक्टिव केस 83 पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि मंगलवार को टीएमएच के एक चिकित्सक तथा पटमदा थाना का एक पुलिस पदाधिकारी पॉजिटिव पाए गए. दोनों के अलावे अन्य 19 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है. उन्होंने कहा कि पॉजिटिव मामले बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल कलेक्शन एवं टेस्ट बढ़ा दिया है. उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क पहनने तथा भीड़-भाड़ में जाने से बचने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-opening-the-door-at-night-became-expensive-theft-happened/">जमशेदपुर:

रात को दरवाजा खोलकर सोना महंगा पड़ा, हो गयी चोरी

पांच दिनों में 24 लोग हुए ठीक

जुलाई माह में पांच दिनों में 24 लोग स्वस्थ हुए हैं. जिन्हें कोरोना गाइड-लाइन के तहत स्वस्थ करार देते हुए डिस्चार्ज किया गया. पहली जुलाई को 12 लोग संक्रमित पाए गए. हालांकि पहले से इलाजरत 5 लोग स्वस्थ हुए. इसी तरह 2 जुलाई को संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 18 पहुंच गया. जबकि एक तिहाई लोग स्वस्थ हुए. 3 जुलाई को सात लोग संक्रमित पाए गए. जबकि पहले से इलाजरत चार लोग स्वस्थ हुए. जबकि 4 जुलाई को केवल छह लोग संक्रमित मिले. हालांकि उस दिन किसी की अस्पताल से छुट्टी नहीं हुई. जिले में अब तक कुल 69913 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. इसमें 1134 लोगों की अब तक मौत हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही