Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिले में प्रारंभिक विद्यालयों के 190 शिक्षक बनेंगे हेडमास्टर

Jamshedpur (Anand Mishra) : जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में करीब 580 शिक्षकों को अलग-अलग ग्रेड में प्रोन्नति मिलने वाली है. जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने इसकी सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों से प्रखंडवार शिक्षकों की सूची मांगी गयी है. जानकारी के अनुसार शिक्षकों को ग्रेड 3, 4 व 7 में प्रोन्नति दी जायेगी. प्रोन्नति के लिए मेरिट लिस्ट अगले सप्ताह जारी करते हुए विभाग इस पर दावा-आपत्ति मांगेगा. दावा आपत्ति के बाद अंतिम सूची जारी की जायेगी. उसके आधार पर शिक्षकों काे प्राेन्नति मिलेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-regional-director-dr-s-mohanty-guided-the-students-of-ignou/">जमशेदपुर

वीमेंस यूनिवर्सिटी : इग्नू के विद्यार्थियों का क्षेत्रीय निदेशक डॉ एस मोहंती ने किया मार्गदर्शन
बता दें कि जिले में शिक्षकों को लंबे समय से प्रोन्नति नहीं मिली थी. विशेषकर शिक्षक ग्रेड 7 में प्रोन्नति की मांग लगातार कर रहे थे. अगर प्रोन्नति की बात करें तो जिले के स्कूलो को सबसे अधिक फायदा ग्रेड 7 में प्रोन्नति से होगा. क्योकि इसमें प्रोन्नति पाने वाले शिक्षक हेडमास्टर बनेंगे. मिली जानकारी के अनुसार जिले में हेडमास्टारो के कुल 195 पद स्वीकृत है और वर्तमान में सभी पद रिक्त है. लेकिन ग्रेड 7 में प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 190 शिक्षक प्रोन्नत हेडमास्टर बन जायेंगे. वहीं ग्रेड चार में 135 तथा गेड 3 में 250 शिक्षकों को प्रोन्नति मिलेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही