- जिला निर्वाचन पदाधिकारी व एसएसपी ने दी तैयारियों व गतिविधियों की जानकारी
- 13 नवंबर को सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में होगा मतदान, मतगणना 23 को
- 18 को चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन पत्र का क्रय व नामांकन
: डुमरिया में अंचलाधिकारी ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 6742 है, विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग वोटर की संख्या 15945, आयुवार 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 83750, 20-29 आयु वर्ग में 395106, 30-39 आयु वर्ग में 502451 मतदाता और 39-49 आयु वर्ग में 378884, 50-59 आयु वर्ग में 266514 मतदाता, 60-69 आयु वर्ग में 158350 मतदाता तथा 70-79 आयु वर्ग में 69535, 80-89 आयु वर्ग में 16935 तथा 90-99 में 2025 मतदाता और 100-109 आयु वर्ग में 37, 110-119 आयु वर्ग में एक एवं 120 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में एक मतदाता शामिल हैं. निर्वाचन आयोग की पहल पर इस बार भी होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए सर्वे का कार्य बीएलओ द्वारा कराया जा रहा है. विधि व्यवस्था संधारण एवं चुनाव पर्यवेक्षण हेतु 18 एफएसटी, 21 एसएसटी, 06 वीवीटी, 14 वीएसटी, 06 एटी, 233 सेक्टर पदाधिकारी, 14 एमसीसी के अलावा 9182 मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-nsmch-signs-mou-with-center-for-pm-jan-arogya-yojana/">Adityapur
: एनएसएमसीएच का केंद्र के साथ पीएम जन आरोग्य योजना के लिए एमओयू
अंतरराज्यीय और अंतर जिला चेकपोस्ट पर रखी जाएगी निगरानी
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनाव के पारदर्शी, स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के मद्देनजर अंतरराज्यीय व अंतरजिला चेकनाका पर सघन निगरानी और चेकिंग बढ़ा दी गई है. असामाजिक तत्वों और चुनाव को प्रभावित करने वाले आपराधिक तत्वों के विरूद्ध अभियान जारी है. लाइसेंसी हथियार का सत्यापन थाना स्तर से कराने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया गया है. सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिले में पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बल और पुलिस बल की तैनाती रहेगी. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-prohibition-imposed-in-jagannathpur-subdivision-area-posters-of-leaders-removed-2/">Kiriburu: जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र में लगी निषेधाज्ञा, नेताओं का पोस्टर हटाया [wpse_comments_template]