Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिपाही विद्रोह के नायक अमर शहीद मंगल पांडे की 195 वीं जयंती मनायी गई

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ के तत्वावधान में मंगलवार को प्रथम स्वतंत्रता सेनानी सह सिपाही विद्रोह के नायक अमर शहीद मंगल पाण्डेय की 195 वीं जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का आयोजन संघ के ह्यूमपाईप स्थित कार्यालय में किया गया. इस दौरान संघ से जुड़े लोगों ने शहीद मंगल पांडे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. संघ के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. पवन पाण्डेय ने कहा कि आज देश में हर नौजवान को मंगल पाण्डेय की जीवनी से प्रेरणा लेते हुए जाति धर्म से उपर उठकर देश के हित को सर्वोपरि समझना होगा. मंगल पाण्डेय ने अपने प्राणों की आहुति इसलिए दी ताकि भारतवासी आजादी की हवा में सांस लें, सबकी तरक्की हो तथा अच्छे जीवन की सपना साकार हो. उनके त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-backbone-of-the-workers-organization-but-discipline-is-necessary-for-the-strength-of-the-party-ramchandra-sahis/">जमशेदपुर

: कार्यकर्ता संगठन की रीढ़, लेकिन पार्टी की मजबूती के लिए अनुशासन जरूरी- रामचन्द्र सहिस
मंगल पांडे की जीवन पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग डॉ. पवन पांडे ने कहा कि मंगल पांडे का जीवन से प्रेरणा लेकर लोगों को उनकी याद में प्रत्येक वर्ष एक पीपल का पौधा लगाना चाहिए. उन्होंने सरकार से अविलम्ब सिपाही विद्रोह के नायक की जीवनी को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की ताकि आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान से प्रेरणा मिले और युवाओं में देश भक्ति की भावना प्रबल हो सके. कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव अशोक पाण्डेय एवं केन्द्रीय उपाध्यक्ष एमएन श्रीनिवासन समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-baridih-road-in-front-of-sanjay-market-in-sakchi-closed-on-one-side-widening-is-happening/">जमशेदपुर

: साकची में संजय मार्केट के सामने बारीडीह रोड एक तरफ बंद, हो रहा चौड़ीकरण
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही