Jamshedpur (Ashok Kumar) : कमलपुर थाना क्षेत्र के बनकुचिया में एक खदान और क्रशर से रात्रि ड्यूटी प्रहरी की मौजूदगी में ही चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी क्रशर व खदान मालिक नवीन कुमार सिंह उर्फ सोनु सिंह को मिलने पर उन्होंने घटना के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ कमलपुर थाने में एक मामला दर्ज कराया है. खदान मालिक साकची बस स्टैंड ह्यूम पाइप के निकट के रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-breaking-the-lock-of-the-locked-house-of-tata-steel-worker-in-kadma/">जमशेदपुर
: कदमा में टाटा स्टीलकर्मी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी
: मॉडल भवन की बाट जोह रहा बागबेड़ा थाना [wpse_comments_template]
: कदमा में टाटा स्टीलकर्मी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी
लालटू और मुनसो कर रहे थे रात ड्यूटी
सोनु का कहना है कि घटना 17 सितंबर की रात के 10 बजे से लेकर सुबह के 3 बजे के बीच की है. 17 सितंबर की रात लालटू और मुनसो की रात ड्यूटी थी. दोनों का कहना है कि वे घटना की रात मौके पर ही थे. इस बीच उनके खदान से ड्रील मशीन दो पीस, बैट्री चार पीस, हेमर मारतुल व अन्य 12 पीस की चोरी हुई है. इसी तरह से क्रशर के दो कमरे का ताला तोड़कर मोटर एक पीस, पानी का मशीन एक पीस, बैट्री एक पीस, बल्डेंग मशीन एक पीस, कनवेयर रोल 3 पीस, रेंज पाना स्क्राप्ट आदि की चोरी हुई है. सामान का मूल्य 2.50 लाख रुपये बताया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jsr-jamshedpur-bagbera-police-station-waiting-for-model-building/">जमशेदपुर: मॉडल भवन की बाट जोह रहा बागबेड़ा थाना [wpse_comments_template]
Leave a Comment