Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा और साकची में डेढ़ करोड़ की लागत से बनेंगे 2 नए आश्रय गृह

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर में दो नए आश्रय गृह बनाए जाएंगे. इसके लिए निर्देश दिया गया है कि जमीन चिन्हित की जाए. यह दोनों आश्रय गृह तीन मंजिला बनाए जाएंगे। एक आश्रय गृह पर लगभग 75 लाख रुपए खर्च होंगे. इस तरह दोनों आश्रय गृह के निर्माण पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए खर्च होंग. आश्रय गृह बनाने के लिए जमीन चिन्हित करने का काम जेएनएसी ने शुरू कर दिया है. इसके लिए साकची के एमजीएम अस्पताल के पास और कदमा में जमीन तलाशी जा रही है. इसके अलावा, जमशेदपुर में पहले से मौजूद चार आश्रय गृह की मरम्मत का काम भी होगा. मरम्मत पर साढ़े तीन लाख रुपए से लेकर पांच लाख रुपए खर्च होने का आकलन है. नगर विकास विभाग ने आवंटन भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-auto-parts-shop-in-sitaramdera/">जमशेदपुर:

सीतारामडेरा में ऑटो पार्टस की दुकान में चोरी

दो महीने के अंदर शुरू हो जाएंगे दो नए आश्रय गृह

नगर विकास विभाग ने निर्देश दिया है कि हर हाल में इस साल दो महीने के अंदर दो नए आश्रय गृह शुरू कर दिए जाएं. यह आश्रय गृह 50-50 बेड के होंगे. जेएनएसी इन दो आश्रय गृह को स्थापित करने के लिए रेंट पर बिल्डिंग की तलाश कर रही है। यह दो आश्रय गृह साकची और कदमा में खोले जाएंगे. साकची का आश्रय गृह एमजीएम अस्पताल के करीब होगा. ताकि एमजीएम अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजनों को ठहरने की सहूलियत हो सके. इसे भी पढ़ें : घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-minor-girl-raped-waiting-for-written-complaint-to-register-case/">घाटशिला:

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म,  मामला दर्ज करने के लिये लिखित शिकायत का इंतजार

सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के चेयरमैन ने लिया जायजा

आश्रय गृह की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई राज्य स्तरीय आश्रय गृह अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस डॉ अरविंद कुमार पांडे शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे और उन्होंने साकची और मानगो बस स्टैंड के आश्रय गृह का निरीक्षण किया. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जमशेदपुर में अभी चार आश्रय गृह हैं. इनमें से बर्मामाइंस बाजार और बारीडीह के मर्सी हॉस्पिटल के पास स्थित आश्रय गृह में परिवार के लोग ठहर सकते हैं. यहां 16-16 बेड हैं. साकची में किशोरी नगर का आश्रय गृह महिलाओं के लिए है. सीतारामडेरा स्थित जेपी सेतु बस स्टैंड में बना आश्रय 50 बेड का है. यह पुरुषों के लिए है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही