Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में 201 बाई सिक्स कर्मी होंगे स्थायी, 10.67% बोनस

 
Jamshesdpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टाटा मोटर्स में बोनस हो गया है कर्मचारियों को 10.67 परसेंट बोनस मिलेगा इसके अलावा 201  बाई सिक्स कर्मी स्थाई किए जाएंगे. कर्मचारियों को न्यूनतम 38 हजार 200 रुपए और अधिकतम बोनस 51 हजार 500 रुपए है. टाटा मोटर्स के कर्मचारी कई दिनों से बोनस का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. टाटा स्टील में बोनस हो जाने के बाद कर्मचारियों की बेकरारी बढ़ गई थी. पिछले साल टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को 10.6% बोनस मिला था और 281 कर्मचारी स्थाई घोषित किया गया थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-review-of-cm-health-assistance-scheme/">लातेहार

: सीएम स्वास्थ्य सहायता योजना की हुई समीक्षा, 52 आवेदनों का किया गया अनुमोदन

प्रबंधन के साथ बैठक के बाद हुआ एलान

शुक्रवार की सुबह टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने यूनियन कार्यालय में कमेटी मेंबरों के साथ बैठक की. इसके बाद प्रबंधन के साथ बैठक की गई. शाम 4:00 बजे बोनस का ऐलान होना था. लेकिन प्रबंधन के साथ फिर बैठक तय कर लिए जाने की वजह से समय बढ़ाकर 5:00 बजे कर दिया गया. 4:30 बजे यूनियन कार्यालय में बैठक की गई और इसके बाद प्रबंधन के साथ बैठक हुई और बोनस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही