Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : नवयुग दल (युवा प्रकोष्ठ) गायत्री परिवार टाटानगर द्वारा 49वां रक्तदान शिविर स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्य स्मृति में उनके धर्मपत्नी जयंती देवी के सौजन्य से रविवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में आयोजित किया गया. सर्वप्रथम प्रातः सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं विश्व शांति की मंगल कामना के साथ गायत्री हवन यज्ञ किया गया. इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन एवं देव आवाहन के साथ रक्तदान शिविर प्रारंभ हुआ. रक्तदान शिविर में कुल 217 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/congress-becomes-the-party-with-the-most-womens-representatives-in-jharkhand-shilpi-is-the-youngest-mla/">झारखंड
में सबसे अधिक महिला जनप्रतिनिधि वाली पार्टी बनी कांग्रेस, शिल्पी सबसे कम उम्र की विधायक रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मंगल कालिंदी, विधायक जुगसलाई विधानसभा, सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ परितोष कुमार सिंह जिला परिषद गोविंदपुर, भाजपा नेता अभय सिंह, दिनेश कुमार एवं प्रमोद कुमार निदेशक भगेरिया फाउंडेशन, रेखा शर्मा अध्यक्ष (प्रज्ञा महिला मंडल, टाटानगर) एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के संयोजक संतोष कुमार राय उपस्थित थे. इस अवसर पर मंच संचालन प्रशांत कालिंदी और धन्यवाद ज्ञापन रक्तदान शिविर के संयोजक संजीव सिन्हा ने किया. इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में नवयुग दल युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं एवं प्रज्ञा महिला मंडल की बहनों ने सक्रिय योगदान दिया. [wpse_comments_template]

Leave a Comment