Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: घाघीडीह जेल में हुई मनोज सिंह की हत्या में 22 दोषी करार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok kumar) : घाघीडीह जेल में 26 जून 2019 को दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद कैदी मनोज कुमार सिंह की मौत के मामले में एडीजे 4 राजेंद्र कुमार की अदालत ने शनिवार को 22 आरोपियों को दोषी करार दिया है. इस मामले में कोर्ट सजा के बिंदु पर 18 अगस्त को सुनवायी करेगी. मामले में कुल 15 लोगों की गवाही हुई थी. इस मामले में पैरवी अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-police-arrested-5-in-tinku-murder-case/">जमशेदपुर:

टिंकू हत्याकांड में पुलिस ने 5 को दबोचा

जानलेवा हमला करने में ये हैं दोषी

मनोज कुमार सिंह पर जानलेवा हमला करने के मामले में कोर्ट ने ऋषि लोहार, सुमित सिंह, अजीत दास, तौकीर, सौरभ सिंह, सोनू लाल और सोएब अख्तर उर्फ शिबू को कोर्ट ने धारा 147, 148, 323 पर दोषी पाया है.

हत्या में इसे पाया है दोषी

हत्या करने के मामले में कोर्ट ने वासुदेव महतो, अनुप कुमार बोस, जानी अंसारी, अजय मल्लाह, गोपाल तिरिया, पिंकू पूर्ति, श्यामु जोजो, संजय दिग्गी, शिवशंकर पासवान, रमेश्वर अंगारिया, गंगा खंडैत, रमाय करूवा और शरद गोप को धारा 147, 139, 323, 149, 325 औ 302 में दोषी पाया गया है.

क्या था मामला

घटना के दिन शाम को घाघीडीह सेंट्रल जेल में दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गयी थी. दोनों गुटों के कैदी लाठी और डंडा लेकर एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे. लिपिक की ओर से मोबाइल पर जेल अधीक्षक सत्येंद्र चौधरी को सूचना दी गयी थी. आवाज आ रही थी कि हरीश सिंह ने जेल का माहौल बिगाड़ दिया है. इसको जान से मार देंगे. हरीश को बचाकर ऑफिस में लाकर बैठाया गया था. इस बीच हरीश गुट का मनोज सिंह, रिषि लोहार व अन्य ने पंकज दुबे पर हमला बोल दिया था. पूरा विवाद हरीश के कारण उत्पन्न हुआ था. तब उसने एसटीडी बूथ पर जाकर टेलीफोन छीन लिया था. इसका विरोध अमन मिश्रा ने किया था. घटना के बाद मनोज सिंह और सुमित सिंह को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया था. एमबुलेंस चालक ने सूचना दी थी कि मनोज की मौत हो गयी है. घटना के संबंध में 17 सजायाफ्ता और बिचाराधीन कैदियों के खिलाफ परसुडीह थाना में मामला दर्ज कराया गया था. इसे भी पढ़ें : सीरियल">https://lagatar.in/pankaj-dubey-of-paramjit-gang-emerged-like-a-don-in-serial-crime/">सीरियल

क्राइम में डॉन की तरह उभरा था परमजीत गैंग का पंकज दुबे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही