Search

 
 
 

जमशेदपुर : राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड-मानक स्कीम प्रतियोगिता में कोल्हान से शामिल होंगे 22 प्रतिभागी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित इंस्पायर अवार्ड-मानक स्कीम प्रतियोगिता में जिला स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएं अब राज्य स्तर पर होनेवाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 3 मई से राजधानी रांची स्थित झारखंड अधिविद्य परिषद मैदान में किया गया है. प्रतियोगिता में राज्य भर से जिला स्तर पर चयनित 189 छात्र-छात्राएं एवं उनके स्कॉट शिक्षक शामिल होंगे. जबकि कोल्हान के तीनों जिला पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां से जिला स्तर पर चयनित 22 छात्र-छात्राएं एवं उनके चार स्कॉट शिक्षक प्रतियोगिता में शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-administrations-major-action-against-illegal-mining-and-transportation-16-highways-seized/">जमशेदपुर

: अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 16 हाइवा किए गए जब्त
कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम से चयनित छात्र-छात्राओं की संख्या 16, पश्चिमी सिंहभूम से 3 तथा सरायकेला-खरसावां जिले से 3 है. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक सह इंस्पायर अवार्ड की नोडल पदाधिकारी पुष्पा कुजूर ने इस संबंध में पत्र के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी को संबंधित निर्देश दिया है. साथ ही 3 मई को प्रतियोगिता के आयोजन स्थल पर दोपहर 3 बजे तक पहुंच कर रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया है. रजिस्ट्रेशन 4 मई की सुबह 8 बजे तक किया जायेगा. उसके बाद 9 बजे से प्रतियोगिता आरंभ होगी, जिसमें प्रतिभागी अपने प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत करेंगे. शाम 5 बजे समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही