Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उपायुक्त के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 22 कर्मी, सभी का एक दिन का रोका वेतन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : दुर्गा पूजा के अवकाश के बाद गुरूवार को खुले सरकारी कार्यालयों में उपायुक्त विजया जाधव ने कर्मियों की उपस्थिति जांची. उपायुक्त के औचक निरीक्षण में पांच विभागों के 22 कर्मी अनुपस्थित पाए गए. उपायुक्त ने सभी कर्मियों के एक दिन के वेतन पर रोक लगा दिया. औचक निरीक्षण के दौरान एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) नन्दकिशोर लाल एवं अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा भी मौजूद रहे. जिन विभागों का उपायुक्त के द्वारा निरीक्षण किया गया. उनमें जिला योजना शाखा, विकास शाखा, डीआरडीए शाखा, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय शामिल है. योजना शाखा, विकास शाखा तथा डीआरडीए शाखा समाहरणालय भवन में डीसी कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर, प्रथम तल्ला तथा दूसरे तल्ले पर स्थित हैं. उपरोक्त तीनों शाखाओं से नौ कर्मी अनुपस्थित पाए. इसी तरह जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के पांच कर्मचारी तथा जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के आठ कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-making-kurmi-st-is-like-making-a-noose-for-tribals-salkhan/">जमशेदपुर

: कुर्मी को एसटी बनाना आदिवासियों के लिये फंदा बनाने जैसा है : सालखन

लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता पर की गई कार्रवाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/डीसी-औचक-जांच.jpg"

alt="" width="1280" height="666" /> निरीक्षण में अनुपस्थित पाए कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश कार्यालय प्रधान को दिया गया. जानकारी हो कि दुर्गा पूजा की चार दिन की छट्टी के बाद गुरूवार को सरकारी कार्यालय खुले. लेकिन उक्त कर्मी आज समय पर  कार्यालय नहीं पहुंचे. उपायुक्त ने इसे लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता मानते हुए यह कार्रवाई की. उपायुक्त ने सभी संबंधित कार्यालय प्रधान को कार्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा उनके अधिनस्थ पदाधिकारी एवं कर्मियों के समय पर कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-arms-supplier-of-jugsalai-arrested-from-lakhisarai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई का आर्म्स सप्लायर लखीसराय से गिरफ्तार

डीईओ की टीएमएच में हुई स्वास्थ्य जांच

उपायुक्त के औचक निरीक्षण में जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत पांच कर्मी अनुपस्थित पाए गए. हालांकि बाद में उपायुक्त को जिला शिक्षा पदाधिकारी के बीमार होने की जानकारी मिली. उपायुक्त ने फौरन उन्हें टीएमएच भिजवाया तथा उनके स्वास्थ्य की जांच करवायी. जांच में सभी रिपोर्ट नॉर्मल पाया गया. जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. बताया जाता है कि दैनिक रूप से दवाई नहीं लेने कारण उन्हें चक्कर आ गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-water-supply-is-closed-in-birsanagar-for-six-days-jmm-leaders-meet-jnac-city-manager/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में छह दिनों से बंद है जलापूर्ति, झामुमो नेताओं ने की जेएनएसी नगर प्रबंधक से मुलाकात
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही