Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल के शिविर में 225 यूनिट रक्त संग्रह

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) ने कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. रक्तदान शिविर में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. रक्तदान शिविर में खबर लिखे जाने तक 225 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था. शिविर का उद्घाटन टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा एवं जुस्को श्रमिक यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर रितु राज सिन्हा ने कहा कि हम इस नेक काम के लिए समुदाय के हिस्से के रूप में अपने कर्मचारियों से मिले सहयोग और समर्थन से खुश हैं. उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन बचाता है और लोगों के बीच स्वयंसेवा की भावना को देखकर खुशी होती है. रक्तदान शिविर ज्वाइंट यूनियन कौंसिल सर्विसेज (जेयूसी) द्वारा आयोजित किया गया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-utkal-swabhiman-diwas-cum-madhusudan-jayanti-mani-in-oriya-language-and-literature-department/">चाईबासा

: उड़िया भाषा एवं साहित्य विभाग में उत्कल स्वाभिमान दिवस सह मधुसूदन जयंती मनी
 इस अवसर पर टीएसयूआईएसएल के सीनियर लीडरशिप टीम के सदस्यों के साथ जेयूसी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, अधिकारी और यूनियन के सदस्य भी मौजूद थे. इसके अलावा स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने और निवारक स्वास्थ्य देखभाल उपायों के बारे में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में रक्तचाप, रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) परीक्षण, बीएमआई माप और चिकित्सकों के परामर्श जैसे विभिन्न चिकित्सा अनुभवी चिकित्सा पेशेवरों की एक टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही