चार किलोमीटर निशान शोभा यात्रा निकली गयी
[caption id="attachment_991807" align="aligncenter" width="300"]class="size-full wp-image-991807" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/21-dec-jsr-shyam-1-r.jpg"
alt="" width="300" height="394" />
बाबा श्याम की वेशभूषा में घोड़े पर सवार श्यामप्रेमी.[/caption] प्रथम चरण में दोपहर 01.30 बजे से सोनारी राम मंदिर से विभिन्न मार्ग होते हुए जूनियर कारमेल स्कूल के पीछे मैदान (महोत्सव स्थल) तक लगभग चार किलोमीटर निशान शोभा यात्रा निकली गयी. जिसमें 801 श्याम प्रेमी निशान लिये बाबा श्याम का जयकारा लगाते और भजन गाते हुए चल रहे थे. निशान शोभा यात्रा में कई गणमान्य लोग शामिल हुए और बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया. इससे पहले राम मंदिर में निशान की पूजा मुख्य यजमान गजानंद भालोटिया एवं प्रदीप चूड़ीवाला ने किया. पंडित विपिन पांडेय ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करायी. शोभा यात्रा में सबसे आगे एक घोड़ा पर सवार बाबा श्याम का रूप बनाये कलाकार और उसके पीछे खुले वाहन पर सजा बाबा श्याम का दरबार के साथ भक्त चल रहे थे.
कभी रूठना ना मुझ से श्री श्याम सांवरे... जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालु
दूसरे चरण में रात्रि कीर्तन मे मुख्य यजमान रितु-पंकज अग्रवाल ने पूजा की और पंडित विपिन पांडेय ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करायी और सब भक्तों को रक्षा सूत्र बांधा. स्थानीय कलाकार महावीर अग्रवाल ने गणेश वंदना मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे... से रात में भजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने चल खाटू के धाम पता नहीं क्या तुझे मिल जाए...., मेरी झोपडी के भाग आज खुल जायेंगे श्याम आयेंगे..., कभी रूठना ना मुझ से श्री श्याम सांवरे... आदि भजनों की शानदार प्रस्तुति दी.इन कलाकारों ने की भजनों की अमृत वर्षा
आमंत्रित कलाकार राजस्थानी भजनों के लिए प्रसिद्ध भाई प्रवेश शर्मा (बीकानेर) एवं जयंत ब्यास (कोलकात्ता) ने भक्तों को खूब झुमाया. इस दौरान दोनों ने किसी की माझी किसी का साथी और किसी का सहारा है..., जख्म जो भी मेरे श्याम तुम ही भरो..., कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो हैं..., दीनानाथ मेरी बात छानी कोनी तेरे से..., कभी रूठना ना मुझ से श्री श्याम सांवरे... आदि भजनों की प्रस्तुति देकर बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगायी. कलाकारों के भजनों पर श्रोता भाव विभोर हो उठे और जमकर तालियां बजाकर बाबा श्याम को रिझाया.निशान यात्रा में शामिल भक्तों की सेवा
निशान यात्रा में शामिल भक्तों की मार्ग में चाय, पानी, जूस, कोल्ड ड्रिंक्स आदि की सेवा क्रमशः स्वर्गीय बाबूलाल अग्रवाल के निवास स्थान के पास, भायली महिला मंडल, झारखंड युवा संस्कृतिक मंच, भाजपा चौक मे महेश शर्मा, आहार रेस्टूरेंट के सुरेश अग्रवाल, नर्स क्वाटर चौक में साबु परिवार, नरेडी परिवार कागलनगर, मदन लाल अग्रवाल, ऑटो स्टैंड के सदस्यों की ओर से अलग-अलग स्थानों पर किया गया.ये रहा मुख्य आकर्षण
महोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य दरबार, आकर्षक विद्युत सज्जा, छप्पन भोग, माखन मिश्री का भोग, गजरा महोत्सव, शंख घड़ियाल द्वारा बाबा की सामूहिक आरती, भजनों की अमृत वर्षा रही. महोत्सव में सैकड़ों की संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए. बंगाल के कुशल कारीगरो द्वारा बाबा श्याम का भव्य दरबार सजााया गया था.इनका रहा योगदान
इस महोत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष अशोक दीवान, अमित अग्रवाल, जीतेन्द्र साबु, रुपेश जैन, श्याम अग्रवाल, संदीप मित्तल, राकेश अग्रवाल, विकेश दीवान, मनीष गर्ग, अजय अग्रवाल, समीर दीवान, पंकज अग्रवाल, राजेश टोड़ी, अरविन्द अग्रवाल, गौतम अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, महाबीर अग्रवाल, विजय गुप्ता, राहुल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल समेत श्री श्याम सेवा संघ सोनारी के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-due-to-the-activeness-of-nirsa-police-robbery-incident-in-axis-bank-atm-was-saved/">धनबाद: निरसा पुलिस की सक्रियता से एक्सिस बैंक की एटीएम में लूट की घटना बची [wpse_comments_template]
Leave a Comment