Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पोटका के 23 रैयतदारों ने डीसीएलआर को सौंपा मुआवजा के लिए जमीन का कागजात

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : पोटका प्रखंड के पिछली सीमाना से शंकरदा होते हुये बानाडूंगरी तक तथा उधर दामुडीह चौक से धीरोल होते हुये सावनाडीह मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है. लेकिन सड़क की जद में आने वाले रैयतदारों को उसका मुआवजा नहीं दिया गया है. वहीं इसकी जद में तीन मकान भी आ रहे हैं. लेकिन किसी को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है. मुआवजा नहीं मिलने से रैयतों में नराजगीह है. शुक्रवार को 23 रैयतों ने मुआवजा की मांग को लेकर जिला भू अर्जन पदाधिकारी (डीसीएलआऱ) को मांग पत्र सौंपा. इससे पहले रैयतों ने सड़क निर्माण कार्य को बंद करा दिया था. इससे पहले पूर्व पार्षद करूणामय मंडल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने एक शिकायत सह मांग पत्र विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय को सौंपा था. उनके स्तर से इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. प्रतिनिधि मण्डल में पूर्व जिलापार्षद करुणामय मंडल, कांदरु मुर्मू, आमिर मुर्मू, मुनिराम बास्के आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-blo-and-supervisor-ddc-will-measure-negligence-in-revision-work-of-voter-list/">जमशेदपुर

: मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर नपेंगे बीएलओ व सुपरवाईजर- डीडीसी

सड़क की जद में इनकी जमीन-मकान आ रही

राथ मुर्मू, पिता (पिता स्व.लक्ष्मण मुर्मू), दुखु राम मार्डी (पिता स्व.अर्जुन मार्डी), दुखु राम मुर्मू,  (पिता स्व.गोपाल मुर्मू), कंदरू मुर्मू (पिता स्व.बारिशा मुर्मू), शिखर मार्डी (पिता स्व.दुखु मार्डी), धुमा मुर्मू (पिता स्व.पाचु मुर्मू), टुकलु सोरेन (पिता स्व.साई सोरेन), सनत सोरेन (पिता स्व.फातुर सोरेन), उदय राम मुर्मू (पिता स्व.हम्बीर मुर्मू), आरती मुर्मू (पिता स्व.भीम सेन मुर्मू),  आचाम मुर्मू (पिता स्व.झुतु मुर्मू), सोनिया मुर्मू, (पिता दुखु मुर्मू), भीम सेन मुर्मू  (पिता स्व.दुलूराम मुर्मू), ब्रजभूषण मुर्मू, (पिता स्व.हाम्बिर मुर्मू),सलमा मुर्मू  (पिता स्व.उलीन मुर्मू), भीम सेन मुर्मू, (पिता स्व.शेखर मुर्मू), सुमित्रा मुर्मू  (पिता स्व.श्याम चरण मुर्मू), भुगलु मुर्मू (पिता स्व.दुखु मुर्मू), देवेन मुर्मू  (पिता स्व.बरियाड मुर्मू), भीम सेन मुर्मू, (पिता स्व.शेखर मुर्मू), सुभाष चंद्र भकत (पिता स्व.छुटु भकत),रेंगटु भकत (पिता स्व.वृंदावन भकत) एवं विजय कुमार भकत (पिता स्व.सुरेश चन्द्र भकत). इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-issue-of-security-was-discussed-in-the-committee-meeting-of-tata-motors-workers-union/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमीटी मीटिंग में सुरक्षा के मुद्दे पर हुई चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही