Search

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में दूसरे दिन बिके 24 नामांकन फॉर्म, अब तक 49 ने खरीदा

  • पूर्व सांसद डॉ. अजय, मंत्री बन्ना ने लिया फॉर्म, 24 को करेंगे दाखिल
  • चक्रधरपुर से डॉ. विजय समेत तीन ने खरीदा नामांकन फॉर्म
Jamshedpur (Sunil Pandey) : विधानसभा चुनाव के नामांकन की अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन भी कोल्हान में नामांकन फॉर्म खरीदने की होड़ मची रही. दूसरे दिन भी सर्वाधिक नामांकन फॉर्म पूर्वी सिंहभूम जिले की छह सीटों के लिए बिका. इसमें बहरागोड़ा से 1, घाटशिला से 1, पोटका विधानसभा क्षेत्र के लिए 7, जुगसलाई के लिए 2, जमशेदपुर पूर्वी के लिए 7 तथा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के लिए अभ्यर्थियों ने नामांकन फॉर्म खरीदा. दो दिनों में कुल 49 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया. अधिसूचना के दूसरे दिन जिन महत्वपूर्ण संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म खरीदा, उनमें जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस के डॉ. अजय कुमार तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में कृष्णा लोहरा, जमशेदपुर पश्चिमी से विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-three-people-seriously-injured-in-langur-attack/">Ghatshila

: लंगूर के हमले से तीन लोग गंभीर रूप से घायल
वहीं पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से पहले चरण के दूसरे दिन खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के भाई समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई समेत तीन लोगों ने नामांकन पर्चा खरीदा. इसमें चम्बरु जामुदा एवं रंजीत बोदरा शामिल हैं. तीनों प्रत्याशी चुनाव लड़ने व अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे. नामांकन पर्चा खरीदने के दौरान डॉ. विजय सिंह गागराई के समर्थक राजेन्द्र मेलगांडी, बेसरा पूर्ति, रामराय सामड, अभिमन्यु प्रधान, पांडु बारला, सहदेव मुंडा, सुरेश जोंको, दीपक मुंडा, वीर सिंह हांसदा, सुधीर गागराई, मारकुस गागराई, कुशल गागराई, मनोज जोंको, राफेल बांकिरा, दयासागर केराई, माझीराम जोंको समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-saryu-raised-questions-on-the-allocation-process-of-tin-shed-shops-in-kadma/">Jamshedpur

: कदमा में टीन शेड की दुकानों के आवंटन प्रक्रिया पर सरयू ने उठाया सवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//