Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस के कैंपस सेलेक्शन में 250 छात्राएं हुईं शामिल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: वीमेंस कॉलेज में रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी शनिवार को कैंपस सेलेक्शन के लिये पहुंची. इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार साहू ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में वीमेंस कॉलेज की स्नातक उत्तीर्ण करीब 250 छात्राओं ने हिस्सा लिया. कंपनी के ब्रांच हेड कल्पेश ने चैनल डेवलपमेंट एसोसिएट, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव और फाइनेंशियल एडवाइजर जैसे पदों की जॉब प्रोफाइल के बारे में छात्राओं को जानकारी दी. आज पहले चरण की प्रक्रिया संपन्न हुई. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-alumni-kailashpati-honored-with-gallantry-award-honored-in-college/">बहरागोड़ा

: वीरता पुरस्कार से सम्मानित एलुमनी कैलाशपति को कॉलेज में किया सम्मानित

ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को रोजगार देने का प्रयास

अगले चरण की प्रक्रिया और साक्षात्कार के बाद अंतिम रूप से चुनी गई छात्राओं को जॉब ऑफर लेटर कॉलेज में ही दे दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को रोजगार प्राप्त हो सके. इसके लिये लगातार कंपनियों के साथ संपर्क स्थापित कर कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया जाता है. आज प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार साहू के नेतृत्व में प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ. रत्ना मित्रा व कॉलेज के एमबीए विभाग की शिक्षिकाओं डॉ. श्वेता प्रसाद और डॉ. केया बनर्जी ने किया. इसे भी पढ़ें: मौसम">https://lagatar.in/weather-jamshedpur-there-will-be-some-relief-from-the-heat-for-two-days-the-sun-will-heat-again-from-may-4/">मौसम

जमशेदपुर: दो दिन गर्मी से रहेगी कुछ राहत, चार मई से फिर तपेगा सूरज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही