Search

 
 
 

जमशेदपुर : मारवाड़ी महिला सम्मेलन के प्रांतीय अधिवेशन में झारखंड से शामिल होगी 250 महिलाएं

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : झारखंड प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन का दो दिवसीय ग्यारहवां प्रांतीय अधिवेशन मंथन 13-14 जनवरी को तुलसी भवन बिष्टुपुर में होने जा रहा हैं. जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. इस अधिवेशन मंथन में रांची से संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल और राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल भी शामिल रहेगी. इस अधिवेशन को सफल बनाने के लिए मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष बीना अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को बिष्टुपुर तुलसी भवन में एक बैठक संपन्न हुई. बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित प्रांतीय अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल ने बताया कि अब तक इस अधिवेशन में झारखंड के सभी जिलों से 250 महिलाओं के शामिल होने की स्वीकृति मिल गयी हैं. सभी महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था तुलसी भवन, राजस्थान भवन एवं सत्यनारायण मंदिर बिष्टुपुर में की गई है. बैठक का सफल संचालन करते हुए प्रांतीय सचिव प्रभा पाड़िया ने बताया कि इस अधिवेशन को सुचारू एवं सुंदर रूप से संपन्न करने के लिए महिलाओं को अलग-अलग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sikh-wisdom-will-organize-the-first-athletic-championship-of-sikhs-there-will-be-a-gathering-of-players/">जमशेदपुर

: सिख विजडम कराएगी सिखों का पहला एथलेटिक चैंपियनशिप, लगेगा खिलाड़ियों का जमावड़ा

उत्कृष्ट कार्य के लिए शाखाओं को किया जाएगा पुरस्कृत

यातायात व्यवस्था में सुशीला खीरवाल, अनु मित्तल, संस्कृतिक प्रमुख बीना खीरवाल एवं संतोष धूत, सभागार प्रमुख सीमा अग्रवाल एवं सरस्वती अग्रवाल, भोजन विभाग प्रमुख मंजू मुसद्दी एवं सीमा जवानपुरिया, आवास विभाग सीमा जवानपुरिया एवं रानी अग्रवाल तथा रजिस्ट्रेशन विभाग सुशीला खीरवाल एवं सरस्वती अग्रवाल को सौंपा गया है. ये सभी अपने साथ चार-पांच महिलाओं से सहयोग लेगी. सभी मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगीं हुई हैं. इस अवसर पर विगत दो वर्षों में किए गए कार्यों के आधार पर शाखाओं को पुरस्कृत किया जाएगा. इसी अधिवेशन में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सत्र 2024-26 के लिए मंजू बगड़िया (करकेंद, धनबाद) को पदभार दिया जाएगा. साथ ही आगामी सत्र (2026-28) के लिए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी. मंथन के दौरान क्या कमी रह गई है, उसे कैसे सुधारा जा सकता है इस पर भी चर्चा की जाएगी. यह जानकारी प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुशीला खीरवाल ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी. सुशीला खीरवाल के अनुसार यह अधिवेशन दो वर्षों में होता है, इसलिए महिलाएं एक साथ मिलकर कहां हमारी क्या कमी रह गई है उसे कैसे सुधारा जा सकता है आदि विषय पर मंथन करेगी.[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही