Search

 
 
 

जमशेदपुर : फिल्म फेस्टिवल में 26 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन,गैंगस्टर दुल्हनिया ने बटोरी वाहवाही

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  झारखंड नेशनल फिल्म फेस्टिवल के तहत गुरूवार को 26 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया. सभी फिल्में शहर के तीन अलग-अलग संस्थानों (श्रीनाथ कॉलेज, करीम सिटी कॉलेज एवं सेंटर फॉर एक्सीलेंस) में प्रदर्शित की गई. जिसमें 6 फुल लेंथ फिल्में, पांच डॉक्यूमेंट्री एवं 15 शॉर्ट फिल्में शामिल हैं. सभी फिल्मों के प्रदर्शन के बाद प्रत्येक फिल्म के निर्माता निर्देशक को सर्टिफिकेट आफ अप्रिशिएसन प्रदान किया गया. करीम सिटी कॉलेज में प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज, मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. नेहा तिवारी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर साजिद परवेज तथा शाहजेब परवेज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर फेस्टिवल की शुरुआत की. यहां प्रदर्शित फिल्मों में हाथी खेदा, सेरंगेसिया, वसन, मजबूरी एवं तमाचा को दर्शकों द्वारा सराहा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-somay-and-ganesh-who-beheaded-a-woman-in-the-affair-of-exorcist-got-life-imprisonment/">जमशेदपुर

:  ओझा के चक्कर में महिला का सिर काटने वाले सोमाय व गणेश को मिली उम्रकैद की सजा

सीएफई में गैंगस्टर दुल्हनिया ने बटोरी वाहवाही

वहीं सेंटर फॉर एक्सीलेंस में गैंगस्टर दुल्हनिया एवं सात बोहिनी साथ ही आदित्यपुर के श्रीनाथ कॉलेज में बंटवारा फिल्म ने खूब तालियां एवं सराहना बटोरी. जानकारी हो कि आगामी 14 अक्टूबर को देशभर से आयी कुल 45 और नई फिल्मों का प्रदर्शन होगा. जिन्हें 15 अक्टूबर को निर्णायक के रुप में बॉलीवुड से आए सीने जगत के नामी कलाकारों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा. कार्यक्रम संयोजक संजय सत्पती एवं राजू मित्रा ने बताया के शहर के लोगों का कला जगत के लिए प्रेम और उत्साह देखकर वे खुश हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक, रिशु, तुषार, निशा, राज, देबाशीष, निकिता, लक्ष्मी, अमित शर्मा, बरूण कुमार, अमित सिंह, अनु सिंह आदि का सराहनीय योगदान है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-celebrated-karva-chauth-with-gaiety-the-married-people-broke-the-fast-after-seeing-the-moon/">जमशेदपुर

: हर्षोल्लास के साथ मना करवा चौथ, सुहागिनों ने चांद देखकर तोड़ा व्रत
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही