Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिष्टुपुर गुरुद्वारा में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 268 मरीजों की हुई जांच

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : गुरुद्वारा साहिब बिष्टुपुर में रविवार को नाम्या स्माइल फाउंडेशन तथा फोर्टिस अस्पताल कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस स्वास्थ्य शिविर में 268 से ज्यादा लोगों की जांच की गई. शिविर में फोर्टिस अस्पताल कोलकाता टीम के सदस्य डॉ. एसजे सिंह, जेनरल फिजिशियन डॉ. पंकज कुमार, दंत चिकित्सक डॉ. अफसाना, दंत चिकित्सक डॉ. आरके साह, फिजियोथेरेपी, आई टीम, एएसजी आई हॉस्पिटल के बिकेश सिन्हा, कैंप प्रबंधक विकास अग्रवाल, शिविर समन्वयक राहुल कुमार, विजय कुमार, राजकपुर प्रसाद व बीएमआई आदि रोगियों की जांच के लिए उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-fearless-criminals-opened-fire-on-the-hotel-no-casualties/">बोकारो

: बेखौफ अपराधियों ने होटल पर ताबड़तोड़ की फायरिंग, कोई हताहत नहीं

अत्याधुनिक मशीनों द्वारा मरीजों की जांच की गई

जांच शिविर में अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा लोगों की निःशुल्क जांच की गई. इस शिविर में पीड़ितों को निःशुल्क दवा भी मुहैया कराया गया. जिन मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया, उनकी आंखों का ऑपरेशन निःशुल्क कराया जाएगा. इस अवसर पर नाम्या स्माइल फाउन्डेशन के कुणाल षाड़ंगी, बिष्टुपुर गुरुद्वारा के प्रधान प्रकाश सिंह (पप्पी), जेनरल सेक्रेटरी त्रिलोक सिंह, भगवान सिंह, शैलेंद्र सिंह, अध्यक्ष झारखंड स्टेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सीनियर मीत प्रधान चंचल सिंह, निधि केडिया, इंदरजीत सिंह, सतप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, मनवीर सिंह, सन्तोक सिंह, धवल सेट, पुर्नेन्दु आचर्या, राहुल तिवारी,अमनजोत सिंह, राजवीर सिंह, सुखवीर सिंह उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही