Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो गुरुद्वारा के श्रवण क्षमता शिविर में 27लोगों की हुई जांच

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मानगोगुरुद्वारा सिंह सभा में चल रहे स्वास्थ्य शिविर में रविवार को 27 लोगों की श्रवण क्षमता की जांच की गई. जिसमें सात व्यक्तियों में कम सुनने की शिकायत पायी गई. श्रवण क्षमता (ऑडियोमेट्री) जांच शिविर का आयोजन मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा ‘ऑडियो जोन‘ संस्था के सहयोग से किया गया था. कम सुनने की शिकायत वाले मरीजों को बेहतर इलाज के लिए विशेषज्ञ के परामर्श की व्यवस्था “ऑडियो जोन” संस्था द्वारा की जाएगी. ऑडियो जोन के तकनीकी विशेषज्ञ मनीष यादव, दिनेश महापात्रा तथा तेजस साहू ने सभी की जांच प्रक्रिया के बाद उचित परामर्श भी दिया. सेवा भावना के लिए तकनीकी विशेषज्ञ को सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह एवं सरदार शैलेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया. इस आयोजन को सफल बनाने में मानगो गुरुद्वारा के सुखवंत सिंह सुखु, सुखदेव सिंह बिट्टू, कश्मीरा सिंह, हरविंदर सिंह, अमरीक सिंह, हरदीप सिंह, रवीन्द्र सिंह एवं सन्नी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-successful-karatekars-got-certificates-and-belts-in-the-examination/">चक्रधरपुर

: परीक्षा में सफल कराटेकारों को मिला प्रमाण पत्र और बेल्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही