Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक
कमेटी (सीजीपीसी) कार्यालय में रविवार को सरकारी दस्तावेजों में त्रुटि सुधार व अपडेट शिविर का आयोजन
किया गया. इस शिविर से 270 लोग लाभान्वित
हुए. रविवार को गैर सरकारी संस्था
नाम्या स्माइल फाउंडेशन (एनएसएफ) के सहयोग से
सीजीपीसी कार्यालय में इस शिविर का आयोजन किया गया था, जिसे
लाभुकों ने खूब
सराहा. नाम्या स्माइल फाउंडेशन की टीम की ओर से मुख्य रूप से आकाश श्रीवास्तव, सिमरन भोगल, विजय सिंह सोय,
जितु कुमार,
शैलेन्द्र शर्मा व ओमप्रकाश रजक जबकि
सीजीपीसी की तरफ से प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में सुखवंत सिंह सुखु, सुखदेव सिंह बिट्टू, हरविंदर सिंह,
प्रभजोत सिंह
सैंकी व गुरपाल सिंह ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई
. इस शिविर में आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, आधार के साथ पैन लिंक करना, त्रुटि सुधार और अपडेट किया गया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-day-yoga-camp-concluded-at-telco-recreation-club/">जमशेदपुर
: टेल्को रिक्रेएशन क्लब में तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न एनएसएफ के सदस्यों को किया सम्मानित
[caption id="attachment_644205" align="aligncenter" width="600"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/shivir-2.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> शिविर में शामिल लोग[/caption]
नाम्या स्माइल फाउंडेशन के कुणाल
षाडंगी ने शिविर में पहुंचकर कार्यक्रम का जायजा
लिया. इस अवसर पर
सीजीपीसी के अध्यक्ष भगवान सिंह ने एनएसएफ के सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित
किया. सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार
शैलेन्द्र सिंह, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, गुरदीप सिंह पप्पू, परविंदर सिंह सोहल, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, महासचिव अमरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, त्रिलोचन सिंह, परमजीत सिंह काले, सतनाम सिंह सिद्धू, जगजीत सिंह गांधी, जसपाल सिंह व अमरजीत सिंह
भामरा भी शिविर में शामिल
हुए. सेवा का लाभ लेने आए गोलमुरी के राजकमल सिंह और अन्य ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि
सीजीपीसी द्वारा
लगाये गए इस शिविर से आमजनों को काफी लाभ पहुंचा
है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment