Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ऊर्जा मेला में 294 आवेदन प्राप्त हुए, 6.49 लाख रुपए राजस्व का हुआ संग्रह

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मानगो-2 ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया. शनिवार को आयोजित ऊर्जा मेला में उपभोक्ताओं के विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 294 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 234 आवेदन का निष्पादन तत्काल किया गया. उक्त जानकारी सहायक विद्युत अभियंता अमरजीत प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि ऊर्जा मेला में नया बिजली कनेक्शन एवं डिस्कनेक्शन के 76 मामलों का निष्पादन किया गया. जिससे विभाग को कुल 30 हजार 400 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई. वहीं मीटर से संबंधित कुल 131 मामलों में 65 हजार 500 रुपए राजस्व और 21 उपभोक्ताओं द्वारा 5 लाख 49 हजार 818 रुपये बकाए बिजली बिल का भुगतान किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-murder-case-registered-11-days-after-death-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: मौत के 11 दिन बाद हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सभी ट्रांसफार्मर व तारों की मरम्मत का कार्य लगातार चल रहा है

बिजली चोरी मामले में विभाग द्वारा किए गए एफआईआर मामले में एक उपभोक्ता द्वारा 4 हजार 15 रुपये जमा कराया गया. अमरजीत प्रसाद ने कहा कि आज के ऊर्जा मेला में लोगों का उत्साह सराहनीय रहा. लोगों की समस्याओं के समाधान किए गए. उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देश पर उपभोक्ताओं के समस्याओं के समाधान के लिए मासिक ऊर्जा मेला का नियमित आयोजन किया जाता है. वहीं गर्मी को देखते हुए विभाग द्वारा सभी ट्रांसफार्मर एवं तारों की मरम्मत का कार्य लगातार चल रहा है ताकि गर्मी के दिनों में लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही