Jamshedpur (Ashok Kumar) : जिले के डीसी के निर्देश पर रविवार को आबकारी विभाग की ओर से अवैध शराब निर्माण का व्यापार के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस अभियान में पुलिस प्रशासन का भी संयुक्त योगदान रहा. संयुक्त छापामारी अभियान में बिरसानगर थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह स्वर्णरेखा नदी के किनारे और हुरलुंग नाला के आसपास में चल रही कुल 3 अवैध महुआ चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान 16000 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट किया गया और 330 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-inspected-the-building-under-construction-of-mgm-police-station/">जमशेदपुर
: एमजीएम थाना के निर्माणाधीन भवन का एसएसपी ने किया निरीक्षण
: ब्राउन शुगर बेचनेवाली फरार महिला गिरफ्तार [wpse_comments_template]
: एमजीएम थाना के निर्माणाधीन भवन का एसएसपी ने किया निरीक्षण
होटलों और ढाबों पर भी की गयी जांच
छापामारी के क्रम में बना हुआ अवैध शराब बरामद कर जब्त किया गया तथा अवैध भट्टियों के आसपास जमीन में गड़े ड्रमों में भरे जावा महुआ को विनष्ट कर दिया गया. अवैध महुआ शराब चुलाइ करनेवालों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया. छापामारी अभियान में विशेष शाखा से प्राप्त सूचना के आलोक में सोनारी थाना क्षेत्र के न्यू कपाली बस्ती, खूंटाडीह और जंगली बस्ती में अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापामारी कर अवैध शराब बरामद किया गया. अवैध शराब बिक्रेताओं के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया. साथ ही एनएच 33 में सांध्यकालीन गश्ती के क्रम में अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के लिये होटल और ढाबों की भी जांच की गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-absconding-woman-selling-brown-sugar-arrested/">जमशेदपुर: ब्राउन शुगर बेचनेवाली फरार महिला गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment