Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोविंदपुर में ग्रिल काटकर 3 लाख की चोरी, विरोध करने पर महिला पर किया ईंट से हमला

Jamshedpur (Ashok Kumar) : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खकरीपाड़ा रोड शंकरपुर निवासी दिलीप कुमार सिंह के मकान का ग्रिल काटकर चोरों ने 3 लाख के जेवर पर अपना हाथ साफ किया. इस बीच जब घर की महिला जाग गयी  और एक चोर को पकड़ लिया था, तब चोरों ने उसपर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर लिया. घायल महिला को इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया गया है. हो-हल्ला होने पर पड़ोसी भी जाग गये थे. इसके बाद 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया और घटना की जानकारी दी गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-bikes-collide-in-telco-one-dead/">जमशेदपुर

: टेल्को में दो बाइक में टक्कर, एक की मौत

रात के 2.30 बजे की है घटना

घटना के बारे में भुक्तभोगी दिलीप ने बताया कि चोरों की संख्या चार थी. परिवार के लोग घर में सोय हुये थे. इस बीच ही 2 सितंबर की रात के 2.30 बजे चोर घर का ग्रिल काटकर भीतर घुस गये थे. इस बीच अचानक से पत्नी की आंख खुल गयी थी. उसने एक चोर को पकड़ लिया था और शोर मचाने लगी थी. इसके बाद बाकी चोरों ने पत्नी पर ईंट से हमला कर दिया और सभी भाग खड़े हुये.

ये जेवर चोरों के लगे हाथ

चोरों ने घर से सोने की दो चेन, दो जोडी सोने का झुमका, सोने की दो चुड़ी, चार पीस सोने का नथिया, सोने का दो पीस मंगटीका, चार पीस सोने की अंगुठी, 6 पीस चांदी के सिक्का आदि चोरों के हाथ लगे हैं. मकान मालिक का कहना है कि घटना में उन्हें 3 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sakchi-mahila-police-station-is-running-in-reject-bhawan/">जमशेदपुर

: रिजेक्ट भवन में चल रहा है साकची महिला थाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही