Search

 
 
 

जमशेदपुरः मैट्रिक परीक्षा में स्कूल के 3 टॉपर छात्र सम्मानित

मैट्रिक परीक्षा में सिदो कान्हू मेमोरियल हाई स्कूल केड़ो (जादूगोड़ा) के तीन टॉपर छात्रों को प्राचार्य ने किया सम्मानित. आशीष सोरेन ने 92.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम किया रोशन
 

Jadugora : पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा नरवा पहाड़ स्थित सिदो कान्हू मेमोरियल हाई स्कूल केड़ो में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. प्राचार्य बनवारी दास ने मैट्रिक परीक्षा में स्कूल के तीन टॉपर छात्रों को सम्मानित. आशीष सोरेन ने परीक्षा में 92.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में टॉप किया है. उसे हिंदी में 93, गणित में 96, विज्ञान में 97, सामाजिक विज्ञान में 90, अंग्रेजी में 83 व संथाली में 85 यानी कुल 461 अंक मिले हैं

स्कूल के सेकेंड टॉपर साहिल हांसदा को हिंदी में 92, गणित में 94, विज्ञान में 96, सामाजिक विज्ञान में 89, अंग्रेजी में 82 व संथाली में 73 यानी कुल 453 अंक, जबकि थर्ड टॉपर फिरोज मुंडा ने हिंदी में 89, गणित में 95, विज्ञान में 90, सामाजिक विज्ञान में 91, अंग्रेजी में 83 व संस्कृत में 73 अंक हासिल किये हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही