Search

 
 
 

जमशेदपुर : खौलते पानी से जला 3 वर्षीय बच्चा

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड के जामडीह गांव निवासी एवं पूर्व प्रमुख जितेन मुर्मू का 3 वर्षीय बेटा उमेश चंद्र मुर्मू के शरीर पर खौलता पानी गिरने से जल गया. घटना गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है. घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया. इधर, सूचना पाकर भाजपा नेता विमल बैठा भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे और बच्चे का हाल-चाल जाना. विमल बैठा ने बताया कि वर्तमान में इलाज जारी है एवं मरीज को भर्ती कराया गया है. घटना उस समय हुई जब बच्चे की मां अपने घर में खाना बनाने के लिए चूल्हे पर एक हंडी में पानी चढ़ाई थी. घर में खेल रहा बच्चा गलती से हंडी को पकड़ा तो हंडी गिर गई और खौलते पानी से उसका एक हाथ समेत शरीर का अन्य हिस्सा जल गया. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-mla-inaugurated-chief-minister-sona-sabran-yojana/">गुड़ाबांदा

: विधायक ने मुख्यमंत्री सोना सबरन योजना का किया शुभारंभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही