Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूजा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त 30 मजिस्ट्रेट बगैर सूचना गायब, होगी कार्रवाई, देखें गायब अधिकारियों की सूची

 
Jamshedpur : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से प्रतिनियुक्त किए गए 30 मजिस्ट्रेट बगैर सूचना के अपने-अपने कार्यालय से गायब पाए गए हैं. जिसके कारण उक्त सभी की प्रतिनियुक्ति का तामिला नहीं कराया जा सका. इसे देखते हुए उन सभी के स्थान पर 30 अन्य अधिकारियों को वैकल्पिक रुप से दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया.

कुल 29 जोनल, 15 सुपर जोनल और 38 अन्य दंडाधिकारी तैनात किए गए थे

एडीएम नंदकिशोर लाल ने बताया कि बीते 6 अक्टूबर को डीसी-एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर पूरे जिले में 29 जोनल दंडाधिकारी, 15 सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं 38 अन्य दंडाधिकारी तैनात किए गए थे. लेकिन शहर में विभिन्न जगहों पर प्रतिनियुक्त 30 दंडाधिकारी अपने कार्यालयों से गायब मिले. जिसके कारण उनकी प्रतिनियुक्ति का तामिला नहीं कराया जा सका. इसकी जानकारी डीसी को होने के बाद उन्होंने उक्त 30 अधिकारियों की जगह पर 11 अक्टूबर को 30 अन्य अधिकारियों की दंडाधिकारी के रुप में प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया. यह प्रतिनियुक्त 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक के लिए की गई है. साथ ही एडीएम को निर्देश दिया कि जो-जो अधिकारी-कर्मचारी बगैर सूचना या छुट्टी के अनुपस्थित हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करें. एडीएम ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है कि कुछ अधिकारियों ने छुट्टी ली है. लेकिन अधिकांश बगैर सूचना के गायब हैं. ऐसे लोगों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण पूछा जाएगा. संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

ये अधिकारी मिले बगैर सूचना के कार्यालय से गायब

रामविलास साहु (ईई, पथ निर्माण विभाग), सुरेन्द्र कुमार (सहायक उन विकास पदाधिकारी), उमाकांत पाण्डेय (अनुमंडल अकेक्षण पदाधिकारी), संतलाल प्रसाद (गब्य तकनीकी पदाधिकारी), जयप्रकाश नारायण पाठक (कनीय अभियंता पथ प्रमंडल जमशेदपुर), राजेश करकेट्टा (कनीय अभियंता लघु वितरणी गालूडीह), प्रणव कुमार ठाकुर (कनीय अभियंता जेएनएसी), देवेश कुमार (कनीय अभियंता मानगो नगर निगम), इंजरस कमल बाड़ा (सहायक अभियंता लघु वितरणी जमशेदपुर), रमेश प्रसाद (सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी जमशेदपुर), सत्यनारायण दास (कनिय अभियंता लघु वितरणी जमशेदपुर), संजीव कुमार (भ्रमणशील पशू चिकित्सा पदाधिकारी जादुगोड़ा), अजय प्रजापति (सहायक अभियंता गालूडीह बराज), प्रितेश होरो (सहायक अभियता गालूडीह बराज), वसंत कुमार मांझी (कार्यपालक अभियंता लघु वितरणी गालूडीह), विनीत कुमार (कारखाना निरीक्षक जमशेदपुर), अनुज कुमार सिन्हा (सहायक अभियंता पीएचईडी जमशेदपुर), अविनाश ठाकुर (श्रम अधीक्षक जमशेदपुर), संदीप कुमार (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जमशेदपुर), कामदा नंदन (तकनिकी सलाहकार रूपांकण आयांजन एवं मोनिटरिंग अंचल जमशेदपुर), सागर कुमार (कनिय अभियंता लघु वितरणी जमशेदपुर), विश्वजीत साव (कनिय अभियंता लघु वितरणी जमशेदपुर), शिव कुमार सेठ (कनिय अभियंता लघु वितरणी जमशेदपुर), मिथिलेश कुमार सिंह (कनिय अभियंता गुण नियंत्रण प्रमंडल जमशेदपुर), श्यामाकांत सिंह (सहायक अभियंता सुवर्णरेखा नहर प्रमंडल गांगुडीह जमशेदपुर), राकेश कुमार यादव (कनिय अभियंता सुवर्णरेखा नहर प्रमंडल गांगुडीह) एवं महेश प्रभाकर (सहायक अभियंता जेएनएसी). [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही