Search

जमशेदपुर : एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के 30 छात्रों का वॉल्वो कंपनी मे चयन

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर में वॉल्वो कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया, जिसमे 30 छात्रों को विभिन्न पदों के लिए चुना गया. सर्वप्रथम कंपनी द्वारा दो राउंड रिटन टेस्ट एवं इंटरव्यू लिया गया. फिर छात्रों की तकनीकी क्षमता को परखा गया. इस परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इन छात्रों का मल्टी-ब्रांड, मल्टी-डिवीजन कंपनी वॉल्वो द्वारा चयन किया गया. छात्रों की सफलता एवं मेहनत से पूरा संस्थान गौरवान्वित है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-student-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-hostel-of-bharat-sevashram-sangh-school/">जमशेदपुर

: भारत सेवाश्रम संघ स्कूल के हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कंपनी ने एनटीटीएफ के मेकाट्रॉनिक्स ब्रांच के 18 छात्र श्रेया जायसवाल, मो उमर, रुचिका लाल, टीना प्रधान, नरेंद्र कुमार वर्मा, अमन शर्मा, ऋतिक कुमार सिंह, रोहित कुमार प्रसाद, मो शाहिद आलम, अविनाश कुमार, नेहा कुमारी, उर्वशी, सुजल कुमार शर्मा, सना आलम, यश कुमार, तुषार सोखी, आयुष राणा का चयन हुआ. वहीं टूल एंड डाई इंजीनियरिंग ब्रांच से छह छात्र विश्वजीत पांडा, आशीष कुमार गोस्वामी, लवली कुमारी, भारती मांडवी, शिव राज गोप, आयुष कुमार मलिक का कंपनी ने चयन किया. जबकि डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच से छह छात्र सी हरि किरण कुमार, जी साकेत, राजू, पोन्नदा रानी, उदय सिंह, बॉबी कुमारी, रेशमी कुमारी को चुना गया. सभी चयनित छात्र फाइनल ईयर के हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-asi-dharmendra-convicted-in-varsha-patel-murder-case/">जमशेदपुर

: वर्षा पटेल हत्याकांड में एएसआई धर्मेंद्र दोषी करार
सभी छात्रों को वॉल्वो कंपनी द्वारा 3.55 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया है. संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. कैंपस प्लेसमेंट में संस्थान की प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला महतो ने सहयोग किया. रमेश राय, अनिल के जवाली, मनीष कुमार, दीपक सरकार, पंकज कुमार, अजीत कुमार, शर्मिष्ठा समेत सभी प्रशिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp