Search

 
 
 

जमशेदपुर : तीन वर्षों में टीएसयूआईएसएल से नहीं बन पायी बारीडीह में 300 मीटर सड़क, लोगों में आक्रोश

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बारीडीह बस्ती क्षेत्र में नवनिर्मित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी) के मुख्य द्वार से बस्ती की ओर जाने वाली मुख्य सड़क, विगत कई वर्षों से आधी बंद हैं एवं आधे सड़क से ही दोनों तरफ (आने-जाने) की ट्रैफिक का संचालन होता हैं. इस संबंध में स्थानीय युवा समाजसेवी सह जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष बबलू झा ने बताया कि संबधित सड़क की प्रस्तावित लंबाई महज 300 मीटर हैं, यह घोर आश्चर्य का विषय हैं कि जिस जुस्को (अब टीएसयूआईएसएल) की क्षमता रातों रात कई किलोमीटर सड़क बना देने की हैं, उससे महज 300 मीटर की सड़क पिछले तीन सालों में नहीं बन पाई. बबलू झा ने बताया कि आधी सड़क से ही दोनों तरफ की ट्रैफिक के संचालन की वजह से स्थानीय लोगों को जबरदस्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं. बारिश के दिनों में ट्रैफिक जाम के अलावा एमटीएमसी की बाऊंड्री के अंदर से पानी का तेज बहाव सीधे मुख्य सड़क पर निकलता हैं और सड़क पर ही जल-जमाव की स्थिति पैदा हो जाती हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ol-chiki-hool-baisi-shibu-hemants-b-team-jharkhand-stop-showing-off-adivasi-sengel/">जमशेदपुर

: “ओल चिकी हूल बैसी” शिबू-हेमंत की बी टीम, झारखंड बंद दिखावा- आदिवासी सेंगेल

आए दिन होती है दुर्घटना

आयें दिन इन उक्त सड़क पर छोटी-मोटी दुर्घटनायें होती रहती है. एमटीएमसी की मुख्य द्वार से निकलने वाली लंबी लंबी बसें भी अक्सर सड़क जाम का कारण बनती हैं, जिससे कि स्थानीय लोगों में प्रशासन एवं संस्थान के प्रति काफी आक्रोश हैं.बबलू झा ने कहा कि क्या स्थानीय प्रशासन अपनी भूल सुधार के लिये किसी बड़ी घटना के होने का इंतजार कर रहीं है. उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही टाटा स्टील यूआईएसएल एवं एमटीएमसी इस स्थिति का संज्ञान लेकर जल्द सड़क निर्माण के संबंध कदम नहीं उठाते हैं तो उपायुक्त को ज्ञापन देकर अवगत कराया जाएगा. साथ ही आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय बस्तीवासियों के संग जनहित याचिका दायर की जायेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-indefinite-strike-begins-in-baridih-against-the-confiscation-of-pathalgarhi/">जमशेदपुर

: पत्थलगढ़ी जब्त किए जाने के खिलाफ बारीडीह में अनिश्चितकालीन शुरु
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही