Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बारीडीह गुरुद्वारा में 324 वां खालसा पंथ साजणा दिवस मना

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिंह सभा बारीडीह में शुक्रवार को पारंपरिक रूप से सिखों ने 324 वां खालसा पंथ साजणा दिवस (बैसाखी) मनाया. श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया. सर्वत्र के भले की अरदास हजूरी ग्रंथी बाबा निरंजन सिंह जी ने की. भाई जसपाल सिंह जी छाबड़ा एवं भाई मनप्रीत सिंह के जत्थे ने कीर्तन गायन किया और 1699 की बैसाखी में हुई घटना का जिक्र किया. इस मौके पर प्रधान कुलविंदर सिंह ने बताया कि देश में राष्ट्रवाद और एकता की नींव गुरु गोविंद सिंह जी ने रखी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-1109-teachers-will-be-reinstated-in-government-schools-of-the-district-from-first-to-eighth-grade/">जमशेदपुर

: जिले के सरकारी विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए 1109 शिक्षकों की होगी बहाली

देश की आजादी में दिया योगदान

लाहौर के क्षत्रिय दया सिंह, दिल्ली हस्तिनापुर के जाट धर्म सिंह, ओडिशा जगन्नाथ पुरी के धीवर हिम्मत सिंह, गुजरात द्वारिका के दर्जी मोहकम सिंह एवं बीदर कर्नाटक के नाई भाई साहब सिंह ने अमृतपान किया, सिंह सजे. जाति, पाती, वर्ग का भेदभाव खत्म किया. गुरु चेला के भेदभाव को खत्म कर उनके हाथों से गुरु जी ने अमृत पान किया. उन्होंने पांच ककार धारण किए, चार कुरीतियों से बचने का संकल्प दिया. श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को गुरु माननीय का आदेश दिया और इस खालसा पंथ ने कुर्बानियां दे औरंगजेब के बढ़ते जुल्म को खत्म कर दिया. देश की आजादी में सबसे ज्यादा योगदान सिखों ने दिया और आजादी के बाद से भी देश निर्माण और देश की रक्षा में बढ़-चढ़कर भूमिका अदा कर रहे हैं. इसका संचालन सरदार सुखविंदर सिंह, सरदार जसवंत सिंह ने संयुक्त रूप से किया. सरदार सुखविंदर सिंह ने पिछले कार्य काल का लेखा-जोखा संगत के समक्ष रखा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ambedkars-indian-constitution-is-the-best-of-all-texts-salkhan-murmu/">जमशेदपुर

: सभी ग्रंथों से सर्वश्रेष्ठ है अंबेडकर का बनाया भारतीय संविधान- सालखन मुर्मू

दो लोगों को किया गया सम्मानित

मौके पर देश-विदेश में माधुरी दीक्षित भक्त भाई के रूप में चर्चित और आर्थिक रुप से कमजोर परिवार की बेटियों की शादी और इलाज में मददगार जसबीर सिंह पप्पू एवं पिछले 25 साल से निष्काम सेवा करने वाली बीवी सविंदर कौर को श्री गुरु अमरदास जी सेवा रत्न सम्मान से नवाजा गया. जसवीर सिंह पप्पू की ओर से उनकी धर्मपत्नी मनिंदर कौर एवं बेटे कुलदीप सिंह करण ने सम्मान प्राप्त किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में वर्किंग प्रेसिडेंट संदीप सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट ज्ञानी कुलदीप सिंह, चेयरमैन करतार सिंह, मोहन सिंह, बलविंदर सिंह, अवतार सिंह सोखी, पूर्व प्रधान जसपाल सिंह, बलदेव सिंह, साधू सिंह, सुखराज सिंह, प्रधान बीबी देवेंद्र कौर देवा, सचिव बीबी बलविंदर कौर, बीबी कमलजीत कौर गिल, बीबी निर्मल कौर, बीबी मनजीत कौर समेत अन्य का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-plantation-drive-in-kps-kadma/">जमशेदपुर

: केपीएस कदमा में चला पौधरोपण अभियान 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही