Jamshedpur (Sunil Pandey) : उपायुक्त विजया जाधव बुधवार को साप्ताहिक जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं से अवगत हुई। इस दौरान 33 लोगों ने उपायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. कुछ समस्याएं मौके पर ही निष्पादित की गई. जबकि अन्य को संबंधित विभागों में अग्रसारित कर जल्द समाधान का निर्देश दिया.समस्याओं में शहर के एक निजी विद्यालय में बच्चे के फेल होने पर अगले कक्षा में प्रमोट नहीं करने, नवनीत कुमार ने जॉब की मांग की जिनके आवेदन को नियोजन पदाधिकारी को अग्रसारित किया गया. निजी विद्यालय में नामांकन, बिजली कनेक्शन काटने की शिकायत, स्कूल फीस माफ कराने का आग्रह, चाकुलिया के एक व्यक्ति ने जाहेर स्थान में बाउंड्री निर्माण व सौदर्यीकरण, जुगसलाई निवासी ने वृद्धावस्था पेंशन, एक महिला ने जेएनएसी क्षेत्र में दुकान आवंटन, संपत्ति विवाद, भूमि अधिग्रहण का मुआवजा भुगतान, शहर के एक मॉल कर्मचारी ने लंबित बकाया भुगतान जैसी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-president-of-east-singhbhum-district-marwari-conference-mukesh-mittal-took-charge/">जमशेदपुर
: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने संभाला पदभार [wpse_comments_template]
: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने संभाला पदभार [wpse_comments_template]
Leave a Comment