Search

 
 
 

जमशेदपुर : 34439 कार्डधारी छह माह से अधिक समय से राशन का नहीं कर रहे उठाव, कार्ड रद्द करने की एमओ से मांगी अनुशंसा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : विगत छह माह या उससे अधिक समय से राशन का उठाव नहीं करने वाले कार्डधारियों का कार्ड रद्द किया जाएगा. इसकी सूची तैयार कर ली गई है. सोमवार को जिला समाहरणालय सभागार में सभी एमओ के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा की गई. जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि जिले में 25955 कार्डधारी ऐसे हैं जिन्होंने पिछले 6 माह या उससे अधिक समय से तथा 8484 कार्डधारियों ने 12 माह या उससे अधिक समय से राशन का उठाव नहीं किया है. उन्होंने कहा कि सुयोग्य लाभुकों को राशन मिले इसलिए जरूरी है कि जो कार्डधारी लंबे समय से राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं उनका कार्ड रद्द किया जाय. इसके लिए सभी एमओ एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से कार्ड रद्द करने की अनुशंसा प्रतिवेदन के साथ करने के लिए कहा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jci-jamshedpur-identity-summer-camp-on-may-11/">जमशेदपुर

: जेसीआई जमशेदपुर पहचान का समर कैंप 11 मई को

जिले में ग्रीन कार्ड की 32682 रिक्ति

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 32682 रिक्ति ग्रीन कार्ड के लिए है. वहीं नया राशन कार्ड बनाने के लिए 17784 आवेदन बीएसओ लॉग इन में लंबित है. वहीं 3200 पीएच कार्ड तथा 4592 अंत्योदय कार्ड का आधार से सीडिंग लंबित हैं. पीएच कार्ड को प्राथमिकता देते हुए तत्काल आधार सीडिंग कराने तथा उसके बाद ही अंत्योदय का आधार सीडिंग कराने का निदेश दिया गया. साथ ही पीवीटीजी, दिव्यांग, बुजुर्ग, विधवा, परित्यक्त का आधार सीडींग नहीं हुआ हो तो जांच के बाद ही सीडिंग का निदेश दिया गया. वहीं नया कार्ड के लिए लंबित आवेदनों को जांच के बाद उसका अप्रूवल देने के लिए मातहत पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया. वहीं उन्होंने बताया कि खाद्यान्न वितरण में ग्रामीण क्षेत्र में अप्रैल माह में 92 फीसदी तथा शहरी क्षेत्र में 82 फीसदी की उपलब्धि है. कम वितरण होने का मुख्य कारण लंबे समय से लाभुकों का राशन का उठाव नहीं करना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-gobindpur-angry-villagers-stopped-the-measurement-work-for-not-giving-information-about-the-government-scheme/">जमशेदपुर

: गोबिंदपुर में सरकारी योजना की जानकारी नहीं देने पर भड़के ग्रामीणों ने मापी का काम रोकवाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही