Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोल्हान की 35 स्वयंसेवी संस्थाएं एक मंच पर आयी, सरकार से मांगा अनुदान

Jamshedpur (Sunil Pandey) : कोल्हान की 35 स्वयंसेवी संस्थाएं एक मंच पर आ गई हैं. सभी संस्थाओं ने मिलकर एक संयुक्त फोरम (झारखंड स्वयंसेवी संस्थाओं का संगठन ) का गठन किया है. उक्त फोरम के माध्यम से आगामी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. संगठन के सचिव असीत कुमार महतो ने बताया कि झारखंड के प्रत्येक जिले में स्वयंसेवी संस्थाएं अलग-अलग नामों से अपनी गतिविधियां संचालित कर रही हैं. कुछ जगहों पर महिला समूह बनाकर कार्य किय जा रहा है. लेकिन उक्त गतिविधियों को शासन-प्रशासन की ओर से प्रोत्साहित नहीं किया जा रहा है. जिसे देखते हुए संयुक्त फोरम ने अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-bokaros-youth-traveling-on-foot-to-introduce-the-culture-of-jharkhand/">बहरागोड़ा

: झारखंड की संस्कृति को पहचान दिलाने के लिए पैदल यात्रा कर रहा बोकारो का युवक

गिनी-चुनी संस्थाओं को मिल रहा अनुदान

असीत कुमार महतो ने बताया कि झारखड अथवा भारत सरकार कुछ गिनी-चुनी संस्थाओं को ही सहयोग एवं अनुदान प्रदान कर रही है. जबकि सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार अथवा जनहित में कई अन्य संस्थाएं भी अपनी सामाजिक गतिविधियों को अंजाम दे रही हैं. 35 स्वयंसेवी संस्थाएं अपने-अपने क्षेत्रों शिक्षा, चिकित्सा समेत कई क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रही है. लेकिन उन्हें प्रोत्साहित नहीं किया जा रहा है. इसलिए संस्थाओं के संयुक्त फोरम ने पूरी मजबूती के साथ सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-president-vice-president-congratulated-mp-bidyut-baran-mahato-on-his-birthday/">जमशेदपुर

: सांसद बिद्युत बरण महतो को जन्मदिन पर राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने दी बधाई

पूरे झारखंड में संगठन का होगा विस्तार

झारखंड स्वयंसेवी संस्थाओं का संगठन (संयुक्त फोरम) का विस्तार पूरे झारखंड में किया जाएगा. वर्तमान में कोल्हान के तीनों जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां) के अलावे धनबाद में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं को फोरम से जोड़ा गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन का पूरे झारखंड में विस्तार किया जाएगा. संगठन में शामिल स्वयंसेवी संस्थाओं में अस्तित्व, अमरदीप सेवा संस्थान, तिरला-हिरला महिला विकास समिति, बेसरा स्वयंसेवी संगठन समेत अन्य शामिल हैं. संगठन की बैठक में अध्यक्ष जवाहर लाल महली, संयोजक बहादूर सहि, मीरा तिवारी, संस्थापक सदस्य वायलेड जेवियर आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workshop-on-online-journalism-organized-at-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन जर्नलिज्म पर कार्यशाला आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही