Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर :  जेम्को गुरूद्वारा में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 356 लोगों की हुई निःशुल्क जांच

Jamshedpur (Sunil Pandey) : सामाजिक संस्था "संस्कृति सोशल वेलफेयर फ़ाउंडेशन" की ओर से रविवार को जेमको गुरुद्वारा में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया किया गया. शिविर में विभिन्न रोगोंके चिकित्सा विशेषज्ञों ने जरूरतमंद मरीजों की जांच की. जिसमें कुल 356 लोगों की जांच की गई.  इस दौरान नेत्र जांच में 34 मोतियाबिंद रोगी चिन्हित किए गए. जिनका संस्था की ओर से निःशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा. मौके पर अतिथि के रुप में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, वरीय जिला उपाध्यक्ष बबलू झा, मौजूद थे. दोनों नेताओं ने संस्था के नेक कार्य की प्रशंसा की. साथ ही सहयोग की बात कही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-400-sikhs-listened-to-mann-ki-baat-program-at-tinplate-khalsa-club/">जमशेदपुर

: टिनप्लेट खालसा क्लब में 400 सिखों ने सुनी मन की बात कार्यक्रम

महीने में एक बार कैंप लगाएगी संस्था- मुनमुन चक्रवर्ती

संस्था की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने बताया कि संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन वर्षभर सामाजिक गतिविधियां करते रहती है. स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन भी इसी का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि संस्था महीने में एक बार स्वास्थ्य कैंप आयोजित करेगी. जिससे जरूरतमंदों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके. कार्यक्रम में सावित्री, सिनु राज, शिबू ओझा, अमनदीप सिंह, कंचन सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-put-their-fantasies-on-paper-regarding-cleanliness/">जमशेदपुर

: स्वच्छता को लेकर छात्रों ने अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही