Search

 
 
 

जमशेदपुर : मायुमं सुरभि शाखा के पांच दिवसीय शिविर में 357 दिव्यांगों को मिला लाभ

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : दिव्यांगता मुक्त भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा की ओर से आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में 357 दिव्यांगों को लाभ मिला. जिसमें 320 लोगों को कृत्रिम अंग पैर एवं हाथ वितरण किया गया. साथ ही पांच दिन में 21 व्हीलचेयर, 6 बैसाखी, पांच वॉकर एवं पांच छड़ी ऐेसे दिव्यांगों को प्रदान किया गया जिनका किसी भी कारणवश पैर एवं हाथ नहीं लग पाया. शिविर साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आयोजित हुआ. इस शिविर के समापन के साथ ही पूरे देश में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा अपने लक्ष्य से अधिक दिव्यांगों की सेवा कर प्रथम स्थान पर अपनी जगह बना ली है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-if-action-is-not-taken-in-sidgora-sun-temple-violence-case-will-protest-at-dgps-place-saryu-rai/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर हिंसा मामले में कार्रवाई नहीं होने पर डीजीपी के यहां देंगे धरना- सरयू राय

पांच राज्यों के दिव्यांगों को मिला लाभ

इस संबंध में शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी और पारुल चेतानी ने बुधवार को संयुक्त रूप से बताया कि शिविर में जमशेदपुर एवं कोल्हान सहित झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़िसा और मध्य र्प्रदेश से भी दिव्यांग शामिल हुए. शिविर में एक दिव्यांग गड़ाबासा के रहने वाले राजकुमार शाह को रोजगार हेतु नया एक ई रिक्शा प्रदान किया गया. इस पांच दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर को सफल बनाने में प्रमुख रूप से शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी, निधि अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, पारुल चेतानी, रजनी बंसल, मनीषा संघी समेत शाखा की सभी सदस्यों, श्री राजस्थान कल्याण परिषद के ओम प्रकाश रिंगसिया तथा मारवाड़ी समाज के कई गणमान्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-workers-union-high-school-illuminated-by-solar-energy/">जमशेदपुर

: सौर उर्जा से रौशन हुआ टाटा वर्कर्स यूनियन उच्च विद्यालय
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही