Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची बाजार शिव मंदिर में 20 फरवरी को मनेगा 35वां श्याम महोत्सव

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : श्री श्री साकची शिव मंदिर एवं श्री श्याम परिवार का 35वां श्री श्री श्याम महोत्सव आगामी 20 फरवरी (मंगलवार) को धूमधाम से मनाया जायेगा. इसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी है. इस संबंध में श्याम परिवार की एक बैठक मंगलवार अध्यक्ष बबलू अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का संचालन करते हुए ⁠उमेश शाह ने बताया कि बाबा के दरबार में भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए प्रसिद्ध भजन गायक समस्तीपुर से रेशमी शर्मा, कोलकाता से शुभम-रूपम की जोड़ी शहर आ रहे हैं. साथ ही स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल भी बाबा के दरबार में हाजरी लगायेंगें. रात 9 बजे से देर रात प्रभु ईच्छा तक भजनों की अमृत वर्षा होगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/shyam-baba.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rahul-gandhi-will-come-to-jamshedpur-as-part-of-bharat-jodo-yatra-preparations-discussed-in-the-district-congress-meeting/">जमशेदपुर

: भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में जमशेदपुर आएंगे राहुल गांधी, जिला कांग्रेस की बैठक में तैयारियों पर चर्चा

श्याम नाम की ध्वजा लिए निकलेगी निशान यात्रा

महोत्सव का मुख्य आकर्षण क्रमशः, भव्य दरबार, आलौकिक श्रृंगार, इत्र वर्षा, छप्पन भोग, अखण्ड ज्योत, विशाल संकीर्तन होगा. उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे साकची शिव मंदिर से श्याम नाम की ध्वजा लिए निशान (शोभा) यात्रा निकाली जायेगी, जो विभिन्न मार्गाे से होते हुए वापस मंदिर आकर संपन्न होगी. जिसमें 1100 भक्त निशान के साथ शामिल रहेंगें. बैठक में प्रमुख रूप से नरेश अग्रवाल, कमलेश चौधरी, गिरिधारी लाल खेमका, सुभाष चन्द्र शाह, सुरेश अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, शम्भू खन्ना, नरेश खंडेलवाल, उमेश शाह, शंकर अग्रवाल (मामाजी), ⁠बबलू अग्रवाल, मोहित शाह, आशीष खन्ना, पवन खेमका, तुषार जिंदल, ⁠विवेक अग्रवाल, गौरव जवानपुरिया, ⁠भोला चौधरी, पवन संघी, बजरंग अग्रवाल, ⁠मनोज अग्रवाल (पप्पू), ⁠अमर डांगबाजिया आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही