Search

जमशेदपुर : तीसरे चरण में 380 प्रत्याशी निर्विरोध, 466 पदों के लिए मंगलवार को होगा मतदान

Sunil Pandey Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में तीसरे चरण की तीन प्रखंडों (बोड़ाम, पटमदा एवं पोटका) में 466 पदों के लिए 24 मई को मतदान होगा. मतदान के लिए पोलिंग पार्टी अपनी-अपनी कलस्टर एवं बूथों पर पहुंच गई हैं. उक्त जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने दी. उन्होंने बताया कि मतदान 24 मई को नियत समय सुबह 7 बजे प्रारंभ हो जाएगा. तीसरे चरण में 846 पदों में 380 पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है. शेष बचे 466 पदों के लिए 707 मतदान केन्द्रों पर मंगलवार को वोट डाले जाएंगे. उपायुक्त ने बताया कि तीसरे चरण के लिए नामांकन वापसी के बाद कूल 1411 प्रत्याशी बचे थे. जिसमें 380 प्रत्याशी निर्विरोध हो चुके हैं. जिसमें 369 वार्ड सदस्य पद के तथा 11 पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशी हैं. शेष बचे 466 पदों के लिए 1031 प्रत्याशी अब मैदान में हैं. उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में वार्ड सदस्य के 104 पदों पर किसी ने नामांकन नहीं किया. जिसके कारण उक्त रिक्त हैं. इसे भी पढ़ें : मौसम">https://lagatar.in/weather-alert-temperature-reached-2-8-degrees-below-normal-kolhan-may-rain-in-the-next-one-or-two-hours/">मौसम

अलर्ट : सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान, कोल्हान में अगले एक-दो घंटे में हो सकती है बारिश

1600 बैलेट पेपर का होगा इस्तेमाल

उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि तीसरे चरण में 707 मतदान केन्द्रों पर कूल 1600 बैलेट बॉक्स इस्तेमाल किए जाएंगे. इस तरह प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दो-दो बैलेट बॉक्स निश्चित रहेंगे. जिस पंचायत में ज्यादा मतदान केन्द्र होंगे. वहां तीन-तीन बैलेट बॉक्स इस्तेमाल हो सकते हैं. इसी तरह 10 प्रतिशत अतिरिक्त सहित 3112 मतदानकर्मी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. जिसमें 778 पीठासीन पदाधिकारी एवं इतनी ही संख्या में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदानकर्मी रहेंगे. उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में 42 कलस्टर प्वाइंट बनाए गए हैं. जिसमें 89 सेक्टर पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-after-two-days-of-counting-the-names-of-the-victorious-chiefs-of-14-panchayats-were-announced/">चाकुलिया

: दो दिन हुई मतगणना के बाद 14 पंचायतों के विजयी मुखिया के नामों की हुई घोषणा

अति संवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ की होगी तैनाती

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एम तमिलवानन ने बताया कि तीसरे चरण के चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अति संवेदनशील बूथों पर दो कंपनी अर्धसैनिक बल एवं दो कंपनी झारखंड जगुआर की तैनाती की जाएगी. तीसरे चरण में 170 अति संवेदनशील एवं 363 संवेदनशील मतदान केन्द्र हैं. उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर 400 लोगों से बांड भरवाया गया है. साथ ही सैकड़ों लोगों पर सीआरपीसी की धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस एवं उत्पाद विभाग की अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ छापेमारी जारी है. अब तक सात हजार किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया है. वहीं पटमदा एवं बोड़ाम में आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए गए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jusco-cut-electricity-water-connection-in-3-illegal-buildings-in-east-plant-basti/">जमशेदपुर

: जुस्को ने ईस्ट प्लांट बस्ती में 3 अवैध इमारतों में काटा बिजली-पानी का कनेक्शन

पटमदा-बोड़ाम में एसएसपी व पोटका में ग्रामीण एसपी करेंगे कैंप

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. साथ ही अतिरिक्त पुलिसकर्मी रिजर्व रखे गए हैं. उन्होंने कहा कि वे स्वयं पटमदा एवं बोड़ाम में कैंप करेंगे. जबकि ग्रामीण एसपी मुकेश लुणायत पोटका में कैंप करेंगे. साथ ही सात थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारियों के साथ क्यूआरटी एवं जोनल स्तर पर डीएसपी के साथ अतिरिक्त फोर्स रहेगा. जिसकी विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर प्रतिनियुक्त की जा सकेगी. वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोटका के चार मतदान भवनों में संचार सुविधा नहीं है. जिसके कारण वहां वायरलेश के जरीए सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-put-the-seal-on-the-right-place-on-the-ballot-paper-do-not-use-the-pen-dc/">जमशेदपुर

:  मतपत्र पर सही जगह लगाएं मुहर, कलम का इस्तेमाल नहीं करें– डीसी 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//