Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टेल्को में टाटा मोटर्सकर्मी के क्वार्टर का ताला तोड़कर 4.50 लाख की चोरी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok Kumar) : टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को कॉलोनी क्वार्टर नंबर एम-42/2 नियर शौचालय के पास रहने वाले जावेद अख्तर के कंपनी क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने शनिवार की देर रात 4.50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली. घटना के समय परिवार के लोग मानगो स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर पर गये हुये थे. रविवार की सुबह जब 5.30 बजे अपने घर पर लौटे, तब देखा कि ताला गायब है दरवाजा लगा हुआ है. इसके बाद घटना की जानकारी टेल्को पुलिस को दी गयी. सूचना पर टेल्को पुलिस पहुंची और जांच के बाद चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-stone-pelted-at-home-due-to-dispute-with-shopkeeper-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में दुकानदार से विवाद होने पर घर पर किया पथराव

शुक्रवार की सुबह रिश्तेदार के घर गये थे परिवार के लोग

टाटा मोटर्स के कर्मचारी जावेद अख्तर ने बताया कि वे परिवार के साथ शुक्रवार को मानगो में अपने एक रिश्तेदार के घर पर गये हुये थे. घटना की जानकारी पड़ोस के लोगों को भी दी गयी थी. शनिवार को वे घर पर नहीं पहुंचे थे, लेकिन रात के 10.30 बजे उनके एक दोस्त ने फोन कर बताया था कि सबकुछ ठीक-ठाक है. [caption id="attachment_402493" align="aligncenter" width="720"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/ch.jpeg"

alt="" width="720" height="937" /> दरवाजे का सेंटर लॉक टूटा हुआ और गायब ताला.[/caption]

सिर्फ जेवर को ही लगाया हाथ

चोरों ने दरवाजे का सेंटर लॉक तोड़ा और भीतर घुसे. घर का दरवाजा खोलने पर देखा कि सामान बिखरे हुये हैं. चोरों के बारे में जावेद ने बताया कि घर में कंप्यूटर से लेकर अन्य कीमती सामान भी थे, लेकिन चोरों ने सिर्फ जेवर को ही हाथ लगाया है. इसके अलावा किसी भी सामान को चोरों ने हाथ नहीं लगाया है.

सुरक्षा गार्ड घुमकर करता है निगरानी

बताया गया कि टेल्को कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड को रात के समय निगरानी के लिये ड्यूटी पर कंपनी की ओर से ही लगाया गया है. बावजूद उसे घटना की भनक तक नहीं लगी. कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है. घटना के बाद पुलिस अपने मुखबिरो के माध्यम से सफलता पाने का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-getting-the-roof-done-in-mango-the-laborers-were-tied-up-and-beaten-for-asking-for-money/">जमशेदपुर

: मानगो में छत ढलाई के बाद रुपये मांगने पर मजदूरों को बांधकर पीटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही