Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आपूर्ति के लिए सैंपल लेकर आए 4 ड्रग पैडलर गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : आपूर्ति के लिए सैंपल लेकर आए चार ड्रग पैडलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उलीडीह थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 35 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. ये ब्राउन शुगर की आपूर्ति करने वाले हैं, जो शंकोसाई में कुछ लोगों को आपूर्ति के लिए सैंपल दिखाने आए थे. गिरफ्तार हुए ड्रग पैडलर में शुभम, दमणी पांडेय, अजय कुमार शर्मा और छोटु शर्मा शामिल हैं.

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

एसएसपी किशोर कौशल को सूचना मिली थी कि नशे का सामान बेचने वाले, जिसमें ब्राउन शुगर के साथ गांजा भी है, शंकोसाई इलाके में आए हुए हैं.एसएसपी के निर्देश पर उलीडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शंकोसाई रोड नंबर 4, खड़िया बस्ती में सूरज कुमार गुप्ता की राशन दुकान के सामने चहारदीवारी के पास पहुंच. देखा कि खुले मैदान में चार लोग ब्राउन शुगर के सैंपल के साथ हैं. जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-108-ambulance-collides-with-a-parked-truck-driver-personnel-and-patient-die/">हजारीबाग

: खड़े ट्रक में 108 एंबुलेंस ने मारी टक्कर, चालक-कर्मी और मरीज की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही