Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो फायरिंग में नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

Jamshedpur (Ashok Kumar)  : मानगो पुल के पास पेट्रोल लेने के लिये गया वीराज सोनी पर 19 जनवरी की शाम की गयी फायरिंग के मामले में मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. इसका खुलासा रविवार को सिटी एसपी के विजय शंकर ने पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में किया. उन्होंने कहा कि पुरानी रंजिश में फायरिंग की गयी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/78-kg-of-hemp-was-being-brought-from-andhra-pradesh-for-consumption-in-jamshedpur-7-arrested/">जमशेदपुर

में खपाने के लिये ला रहा था आंध्रप्रदेश से 78 किलो गांजा, 7 गिरफ्तार

इन्हें किया गया है गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में मानगो गुरुद्वारा रोड शिव मंदिर के पास का अंकित कुमार उर्फ अंकित बच्चा, एमजीएम थाना क्षेत्र के रिपीट कॉलोनी का सौरभ कुमार, उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड डीएवी कॉलोनी का रहने वाला गौरव कुमार और एक नाबालिग शामिल है. पुलिस ने हथियार अंकित के पास से बरामद किया है.

वीराज का सौरभ और गौरव के साथ हो रहा था विवाद

सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि घटना की शाम 7 बजे वीराज सोनी का मानगो पुल पेट्रोल पंप के पास सौरभ और गौरव से विवाद हो रहा था. इस बीच ही फोन कर अंकित को बुला लिया. अंकित अपने साथ हथियार लेकर आया था और गोली वीराज के हाथ पर चलायी थी. घटना के बाद वीराज को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गिरफ्तार सभी आरोपी पहली बार ही पुलिस गिरफ्त में आया है. सभी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : पिकनिक">https://lagatar.in/death-shivam-a-young-man-who-went-on-a-picnic-father-alleges-that-friends-pushed-him-to-death/">पिकनिक

गए युवक शिवम की मौत, पिता का आरोप – दोस्तों ने कर दी फॉल से धकेल कर हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही