Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनटीटीएफ के 4 छात्र 5 लाख के पैकेज पर लॉक

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडीटाटा तकनीकी संस्थान में फैनुक कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया. जिसमें सर्वप्रथान लिखित परीक्षा, छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा, तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया. इसमें छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संस्थान को गौरवांवित किया. फैनुक कंपनी द्वारा एनटीटीएफ के चार छात्रों को पांच लाख रुपये सालाना पैकेज पर लॉक किया गया. सभी छात्रों ने पांच राउंड के सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी जगह इस कंपनी में बनायी. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/remand-period-of-former-cm-hemant-soren-begins-team-reaches-ed-office-from-jail/">पूर्व

सीएम हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि शुरू, जेल से ईडी ऑफिस लेकर पहुंची टीम
चयनित छात्रों में सुखमीत सिंह, हर्षदीप सिंह, शाहिल राय और अभिनंदन दास मोदक शामिल हैं. ये सभी सीपी-15 फाइनल ईयर डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र हैं. सभी छात्रों को ने पांच लाख के पैकेज पर बैंगलुरु स्थित फैनुक कंपनी के लिए लॉक किया गया है. छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौरवांवित है. इसमें संस्थान की प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया. प्राचार्य प्रीता जॉन एवं उप प्राचार्य रमेश राय ने सभी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी. संस्थान के रमेश राय, हरीश, दीपक सरकार, नेहा, प्रीति एवं उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही