Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा में 40 दिवसीय सुखमणि साहिब पाठ आरंभ

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहीदी को समर्पित 40 दिनों तक लगातार चलने वाले सुखमणि साहिब पाठ का आरंभ साकची गुरुद्वारा में मंगलवार को पुरे श्रद्धाभाव के साथ हुआ. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्त्री सत्संग सभा, साकची की प्रधान बीबी गुरमीत कौर के नेतृत्व में 40 दिनों तक चलने वाले सुखमणि साहिब पाठ शुरू हुआ. पहले दिन स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों में मुख्यरूप से बीबी कमलजीत कौर, बीबी मनजीत कौर, बीबी नरेन्द्र कौर, बीबी सतनाम कौर, बीबी गुरदीप कौर और अन्य बीबीयों ने सच्चे पातसाह गुरु महाराज गुरु ग्रन्थ साहिब के सम्मुख विश्व शांति की अरदास भी की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-committee-will-expose-the-politicians-responsible-and-sheltering-for-kadma-violence-bjmo/">जमशेदपुर

: कदमा हिंसा के जिम्मेदार व पनाहगार राजनीतिज्ञों को बेनकाब करेगी समिति- भाजमो
साकची स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी गुरमीत कौर का कहना है कि साकची गुरुद्वारा के आस-पास के क्षेत्रों की बीबियां इन 40 दिनों की इस भक्ति में अधिक से अधिक संख्या शामिल होकर अपना जीवन सफल बनायें. जमशेदपुर के लगभग हर गुरुद्वारे में गुरु श्री अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के एक माह पूर्व से सुखमणि साहिब के पाठ किये जाते हैं इसी के मद्देनजर साकची गुरुद्वारा साहिब में भी पाठ प्रारंभ हुआ है. सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर ने भी पहले दिन पाठ में शामिल होने के सौभाग्य प्राप्त किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही