Jamshedpur (Anand Mishra) : अरका जैन विश्वविद्यालय द्वारा टाटा मोटर्स कर्मियों के लिए इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक प्रोग्राम की ओरिएंटेशन प्रारम्भ हुआ जो 27 अप्रैल को किये गए एमओयू के तहत संचालित होगा. इस एमओयू के तहत टाटा मोटर्स के कर्मचारी को बीटेक करना है जो अरका जैन यूनिवर्सिटी से होगा. ये टाटा मोटर्स कर्मचारियों के लिए सुनहरा अवसर है, जो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में लेटरल में एडमिशन ले पाएंगे. इस एमओयू के तहत एक ऑफलाइन एंट्रेंस एग्जाम हुआ और 135 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया. इसमें 114 स्टूडेंट्स शामिल हुए. इस एंट्रेंस एग्जाम में कुल 40 स्टूडेंट्स का सिलेक्शन हुआ. इस अवसर पर टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी, एचआर हेड मोहन गानटा, हेड कॉर्पोरटे स्किल डेवलपमेंट मार्शल फर्नांडिस, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एस एस रज़ी, निदेशक अमित कुमार श्रीवास्तव, कैंपस डायरेक्टर डॉ अंगद तिवारी, इंजीनियरिंग के असिसटेंट डीन डॉ अश्विनी कुमार, सुधांशु पाढ़ी, प्रशांत मेहता समेत अन्य उपस्थित थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-01-at-10.39.47-1.jpeg"
alt="" width="1280" height="853" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jee-advanced-exam-will-be-held-at-two-centers-in-the-city/">जमशेदपुर
: शहर में दो केंद्रों पर होगी जेईई एडवांस की परीक्षा
: कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करने का निर्णय वापस ले बीबीएमकेयू- महासंघ
alt="" width="1280" height="853" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jee-advanced-exam-will-be-held-at-two-centers-in-the-city/">जमशेदपुर
: शहर में दो केंद्रों पर होगी जेईई एडवांस की परीक्षा
इलेक्ट्रिक सेक्टर की महत्ता बड़ी है : रविंद्र कुलकर्णी
ओरिएंटेशन सत्र में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी ने कहा कि वर्त्तमान में इलेक्ट्रिक सेक्टर की महत्ता बढ़ी है और ऐसे में अरका जैन विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की बारीकियां, जनरल इलेक्ट्रिक सेफ्टी, तकनीकी ज्ञान और अनुभव लेकर अपने कैरियर को और बेहतर कर सकते हैं साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल के दौर में अपनी उपयोगिता ज्यादा सिद्ध कर सकते हैं. एचआर हेड मोहन गानटा ने कहा कि पढ़ाई को एन्जॉय करके बेहतर परिणाम पाए जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bbmku-withdraw-the-decision-to-stop-inter-studies-in-colleges-federation/">धनबाद: कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करने का निर्णय वापस ले बीबीएमकेयू- महासंघ
Leave a Comment