Search

जमशेदपुर : नयी शिक्षा नीति के तहत पास होने के लिए 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य

Jamshedpur (Anand Mishra) : नयी शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक कोर्स के प्रथम सेमेस्टर का कोल्हान विश्वविद्यालय ने सिलेबस तैयार कर लिया है. इसके साथ विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रथम सेमेस्टर का सिलेबस अपलोड कर दिया है. विद्यार्थी चाहें, तो इसे देख सकते हैं. सिंगल-मेजर फाउंडेशन लेवल के इस कोर्स में विद्यार्थियों को कुल पांच पेपर पढ़ने हैं. ये सभी पेपर कुल 500 अंकों के होंगे. इनमें प्रत्येक पेपर में पास होने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य है. इस तरह कुल 500 अंकों में से पास होने के लिए कम से कम 200 अंक अर्जित करने होंगे. इसे भी पढ़ें : अलर्ट">https://lagatar.in/alert-14-districts-of-jharkhand-are-in-the-grip-of-corona/">अलर्ट

: झारखंड के 14 जिले कोरोना की चपेट में, संक्रमित राज्यों से आने वालों की नहीं हो रही कोविड जांच
बता दें कि नयी शिक्षा नीति के तहत स्नातक स्तरीय कोर्स (बीए, बीकॉम, बीएससी, वोकेशन) चार वर्ष के होंगे. प्रत्येक दो सेमेस्टर के बाद विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिये जायेंगे. यानी प्रथम वर्ष प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर उत्तीर्ण होने पर सर्टिफिकेट कोर्स का प्रमाणपत्र प्राप्त होगा. दूसरे वर्ष तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर तक की पढ़ाई पूरी कर दोनों परीक्षा उत्तीर्ण होने पर डिप्लोमा का प्रमाण पत्र प्राप्त होगा. तीसरे वर्ष पांचें एवं छठे सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी होने पर स्नातक की डिग्री पा सकेंगे. वहीं चौथे वर्ष में सातवें व आठवें सेमेस्टर की परीक्षा पास करने पर ऑनर्स विद रिसर्च तक की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp