Search

 
 
 

जमशेदपुर : शास्त्रीनगर से 40 साल पुराने इमामबाड़े को किया गया शिफ्ट

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : कदमा शास्त्रीनगर स्थित एन टाइप के पास स्थित अज्जु अखाड़ा के इमामबाड़े को शनिवार को टाटा स्टील की टीम ने शिफ्ट कर दिया. हालांकि इस दौरान अखाड़ा कमिटी के लोगों ने किसी तरह का विरोध नहीं किया. कमेटी का कहना था का कंपनी द्वारा दूसरी जगह इमामबाड़े के लिए जगह दी जा रही है. यह इमामबाड़ा 40 साल से उक्त स्थल पर था. टाटा स्टील द्वारा कई बार इसे हटाने का प्रयास किया गया पर वह इसे हटा नहीं पा रहे थे. कंपनी से इलाके की जमीन की घेराबंदी भी कर दी है. इमामबाड़ा को कदमा गणेश पूजा मैदान के पास शिफ्ट कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-meghahatuburu-mine-workers-protest-over-death-of-contract-worker/">किरीबुरू

 : ठेका श्रमिक की मौत को लेकर मेघाहातुबुरु खदान के मजदूरों ने किया आंदोलन

40 साल से चल रहा था इमामबाड़ा

अखाड़ा के लाइसेंसी अब्दुल हमिद है. अब्दुल हमिद ने बताया कि यह इमामबाड़ा 40 वर्षों से यहां था पर आज इसे शिफ्ट किया जा रहा है. इसके पूर्व कंपनी ने नोटिस देकर हटाने को कहा था. तीन साल से इसे हटाने की तैयारी चल रही थी. कंपनी पूरे इलाके को घेर रही है. इमामबाड़े को कदमा गणेश पूजा मैदान में शिफ्ट किया जा रहा है. थोड़ा दुख जरूर है पर कंपनी ने इसके लिए जगह दे दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही