Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कक्षा 8 वीं से 10 वीं छात्रों के बीच 41715 साइकिल किए जाएंगे वितरित, मुख्यालय भेजा जाएगा डिमांड

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  उपायुक्त विजया जाधव ने शुक्रवार को कल्याण विभाग एवं आईटीडीए की समीक्षा की. जिसमें पता चला कि 214 बच्चों का प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि ट्रांसफर नहीं हो पाया है. उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को छात्रों के केवाईसी कराने या दूसरा बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने का निर्देश दिय. इसी तरह जाहेर स्थान निर्माण में कुछ जगह लाभुक समिति तथा जमीन क्लीयरेंस को लेकर समस्या आने की बात सामने आई. उपायुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जो लाभुक समिति इच्छुक नहीं है उनके जगह दूसरी लाभुक समिति बनायें. जमीन क्लीयरेंस को लेकर संबंधित अंचल अधिकारी से समन्वय करने का निर्देश दिया गया. वित्तीय वर्ष 2022-23 में 170 वन अधिकार पट्टा की स्वीकृति दी गई है जिसमें 5 सामुदायिक तथा 165 व्यक्तिगत हैं. वर्तमान में अध्ययनरत कक्षा 8वीं से 10 वीं के बच्चों के बीच साइकिल वितरित किए जाने को लेकर राज्य मुख्यालय से 41715 साइकिल का डिमांड करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-reviews-kgbv-and-jbav-show-cause-to-warden-for-absentee-girl-students/">जमशेदपुर

: केजीबीवी व जेबीएवी की डीसी ने की समीक्षा, अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं के लिए वार्डेन को शो कॉज

स्वास्थ्य सहायता योजना से 1566 लोग हुए लाभांवित

जिले में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से जिले के वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1566 लोग लाभान्वित हुए हैं. जबकि 130 आवेदन लंबित है. उपायुक्त ने सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को 50-50 आवेदन लाने का लक्ष्य देने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया. इसी तरह वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत 123 बिरसा आवास में से 69 तथा 2021-22 में स्वीकृत 113 में से 09 का ही निर्माण अभी तक पूरा हो  पाया है. उपायुक्त द्वारा सख्त निर्देश देते हुए जल्द से जल्द लंबित आवास निर्माण पूरा करने के लिए कहा. बैठक में निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया, जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी, कार्यपालक अभियंता राजेश रजक तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-higher-education-is-useless-without-culture-swami-keshwacharya/">जमशेदपुर

: संस्कार के बिना उच्च शिक्षा बेकार- स्वामी केशवाचार्य  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही