Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एक सप्ताह में 42 घंटे गुल रही बिजली, लोगों को हो रही है परेशानी

Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : गर्मी के दस्तक के साथ ही बिजली रानी की आंख मिचौली शूरू हो गई है. आज बिजली की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. जमशेदपुर के कंपनी क्षेत्रों को अगर छोड़ दे तो मानगो, बागबेड़ा, जुगसलाई, परसुडीह, बारीडीह, बागुननगर, बागुनहातु, गोविंदपुर क्षेत्र के लोग बिजली की आंख मिचौली से हमेशा परेशान रहते हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-admitted-injured-botlo-koda-to-sails-guava-hospital-for-treatment/">किरीबुरू

: घायल बोटलो कोड़ा को इलाज के लिए पुलिस ने सेल की गुवा अस्पताल में कराया भर्ती

यक्ष प्रश्न बना समस्या

बिजली विभाग के लिये मौसम तो एक बहाना है. दरअसल गैर कंपनी क्षेत्र में हर मौसम में बिजली की समस्या बनी रहती है. गर्मी के दिनों में लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जेबीवीएनएल में संसाधन एवं मैनपावर की कमी विभाग की तमाम दावों की पोल खोल देती है. कंपनी और गैर कंपनी इलाके में बिजली कितनी देर रहती है इसका अंतर समझ में आ जाता है. गैर कंपनी क्षेत्र में लोगों को बिजली की समस्या से कब निजात मिलेगी यह यक्ष प्रश्न बन कर रह गया है. इसे भी पढ़ें :सचिवालय">https://lagatar.in/secretariat-gherao-program-bjp-mps-mlas-from-all-over-state-gathered-will-surround-secretariat-with-a-crowd-of-workers/">सचिवालय

घेराव कार्यक्रम : राज्यभर के भाजपा सांसद व विधायक जुटे, कार्यकर्ताओं के हुजूम संग घेरेंगे सचिवालय

मेंटेनन्स के लिए सप्ताह में 42 घंटे से ज्यादा गुल रही बिजली

जेबीवीएनएल आंधी तुफान को देखते हुए लगभग प्रतिदिन सुबह 10 से 4 बजे तक शटडाउन कर रही है. विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बिजली के तारों के उपर लटके पेड़ों की डाली की छटाई एवं जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया जा रहा है. जिसके लिए पिछले एक सप्ताह से लगातार सुबह से शाम तक विभाग द्वारा शटडाउन लिया जा रहा है. इस संबंध में विद्युत विभाग के महाप्रबंधक श्रवण कुमार का कहना है कि गर्मियों के दिनों में चलने वाली तेज आंधी के कारण बिजली के तारों पर पेड़ की टहनी गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है.वहीं विभाग को भी काफी क्षति होती है.जिसको देखते हुए बिजली के तार पर लटके हुए पेड़ की टहनी का छटाई एवं जर्जर तारों को बदलने के साथ ही आवश्यकता अनुसार सीमेंट का पोल भी लगाया जा रहा है.एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि एक स्ताह में सभी मरम्मत कार्य को रोकने का निर्देश दिया गया है.वहीं बिजली आपूर्ति के संबंध में जीएम ने बताया कि वर्तमान में डिमांड के अनुरुप फुल लोड मिल रहा है. मरम्मती कार्य के लिए ही केवल शटडाउन लिया जा रहा है. एक सवाल के जवाब में श्रवण कुमार ने कहा कि सर्विस में विभाग द्वारा कोई कमी नही होगी, लोगों को शिकायत करने का मौका नही दिया जाएगा. उन्होंने लोगों से समय से बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की. इसे भी पढ़ें :गांडेय">https://lagatar.in/gandey-the-villagers-caught-the-thief-red-handed-while-stealing-in-the-ration-shop/">गांडेय

: राशन दुकान में चोरी करते चोर को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही