Search

 
 
 

जमशेदपुर: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के जनता दरबार में आए 423 मामले

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi): स्वास्थ्य मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता ने कदमा में जनता दरबार लगाया. जनता दरबार में 423 मामले आए हैं. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं से अवगत कराते हुए इन्हें जल्द निस्तारित करने को कहा है. इस जनता दरबार में किसी ने सड़क तो कुछ ने नाली निर्माण की मांग उठाई. पत्रकार शारिक हुसैन ने व्हीलचेयर देने का निवेदन किया है. इसे भी पढ़ें: दरोगा">https://lagatar.in/inspector-sandhya-topno-murder-case-the-smuggler-said-crush-what-you-see/">दरोगा

संध्या टोपनो हत्या मामला: तस्कर ने कहा- “जो दिखे उसे कुचल दो”

पेयजल की समस्या से लेकर स्कूल की फीस माफी का मामला उठा

इसके अलावा लोगों ने पेयजल की समस्या, रांची रिम्स में इलाज, कदमा के रामजन्म नगर में नाली की समस्या, स्कूल की फीस माफी, वाटर कनेक्शन से संबंधित समस्या, महिलाओं की विधवा पेंशन शुरू कराने का मामला आदि से संबंधित मामले में जनता दरबार में आवेदन देकर इन्हें निस्तारित करने की मांग की है. जनता दरबार में मनोज झा, रवि दुबे, राजेश बहादुर, संजय तिवारी, जितेंद्र सिंह, इरशाद हैदर, कैलाश रजक आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-annoyed-by-not-getting-incentive-money-health-workers-of-chc-threatened-agitation/">मनोहरपुर

: प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों ने दी आंदोलन की धमकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही