Search

जमशेदपुर : आनंद मार्ग के 82वां रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल द्वारा शनिवार को एक दिवसीय 82वां रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया. इस शिविर में कुल 45 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इस दौरान रक्तदाताओं के बीच लगभग 100 पौधों का वितरण किया गया, जो प्राकृतिक कल्याण के लिए किया गया. प्रत्येक रक्तदाताओं के को इच्छा अनुसार पौधे दिए गए. रक्तदाताओं को टीम संघर्ष के अर्जित सरकार एवं भुक्ती प्रधान सुधीर आनंद के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद मार्ग के समीर सरकार, विनय कुमार, जयेश कुमार राकेश कुमार एवं सुनील आनंद का सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-holds-meeting-with-officials-of-special-investigation-and-prosecution-unit/">जमशेदपुर

: SSP ने विशेष अनुसंधान एवं अभियोजन इकाई के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp